फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mithun chakraborty fail as a producer

चर्चा में: मिथुन की असफलता, टपोरी अनिल

Mon, 23 Sep 2013 07:19 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Sep 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
mithun chakraborty fail as a producer

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों मिथुन चक्रवर्ती के असफलता वाले बयान की खूब चर्चा है। रणबीर कपूर का नया घर भी चर्चाओं में है।

विज्ञापन


*अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मकार के तौर पर सफल नहीं हुये हैं। मिथुन ने अभी हाल ही में ऐनेमी बनायी थी। मल्टीस्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। उन्होंने कहा कि मैं फिल्मों का निर्माण करना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक असफल निर्माता हूं। आगे मैं यह नहीं करना चाहूंगा।

चर्चा में: करीना का स्मूच, रणबीर की उंगली
विज्ञापन


*अनिल कपूर ने कहा है कि 'नायक रिटर्न्‍स' सीक्वल नहीं बल्कि एक दम नए विषय पर आधारित फिल्म होगी। 2001 में रिलीज 'नायक' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर थी जिसमें अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की अहम भूमिकाएं थीं। यह फिल्म एस शंकर की तमिल फिल्म 'मुधावलन' की रीमेक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा में: सनी का घर, अजय देवगन की साली

*रणबीर कपूर का कहना है कि लंदन उनके दूसरे घर के जैसा है। अपनी आगामी फिल्म 'बेशर्म' के प्रमोशन के सिलसिले मे यहां आये रणबीर कपूर ने कहा कि मैं बचपन से हीं यहां आता रहा हूं। हमारी फिल्मों के लिए लंदन बहुत बड़ा बाजार है। इसलिए फिल्मों के साथ यहां आना काफी अच्छा लगता है। रणबीर एक घर दुबई में भी तलाश रहे हैं।

* अनिल कपूर ने कहा है कि वह बचपन से ही टपोरी रहे हैं। टीवी सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अनिल ने कहा कि युवा अवस्‍था में वह टपोरी जैसे ही दिखते और हरकतें किया करते थे। इस‌के लिए उन्हें अलग से कभी ट्रेनिंग करने की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed