{"_id":"d6bf164352592014309dbe8337031997","slug":"mithun-chakraborty-fail-as-a-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"चर्चा में: मिथुन की असफलता, टपोरी अनिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चर्चा में: मिथुन की असफलता, टपोरी अनिल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 23 Sep 2013 07:19 PM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों मिथुन चक्रवर्ती के असफलता वाले बयान की खूब चर्चा है। रणबीर कपूर का नया घर भी चर्चाओं में है।
विज्ञापन
*अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में फिल्मकार के तौर पर सफल नहीं हुये हैं। मिथुन ने अभी हाल ही में ऐनेमी बनायी थी। मल्टीस्टारकास्ट के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। उन्होंने कहा कि मैं फिल्मों का निर्माण करना चाहता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक असफल निर्माता हूं। आगे मैं यह नहीं करना चाहूंगा।
चर्चा में: करीना का स्मूच, रणबीर की उंगली
विज्ञापन
*अनिल कपूर ने कहा है कि 'नायक रिटर्न्स' सीक्वल नहीं बल्कि एक दम नए विषय पर आधारित फिल्म होगी। 2001 में रिलीज 'नायक' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर थी जिसमें अनिल कपूर के अलावा रानी मुखर्जी और अमरीश पुरी की अहम भूमिकाएं थीं। यह फिल्म एस शंकर की तमिल फिल्म 'मुधावलन' की रीमेक थी।
विज्ञापन
चर्चा में: सनी का घर, अजय देवगन की साली
*रणबीर कपूर का कहना है कि लंदन उनके दूसरे घर के जैसा है। अपनी आगामी फिल्म 'बेशर्म' के प्रमोशन के सिलसिले मे यहां आये रणबीर कपूर ने कहा कि मैं बचपन से हीं यहां आता रहा हूं। हमारी फिल्मों के लिए लंदन बहुत बड़ा बाजार है। इसलिए फिल्मों के साथ यहां आना काफी अच्छा लगता है। रणबीर एक घर दुबई में भी तलाश रहे हैं।
* अनिल कपूर ने कहा है कि वह बचपन से ही टपोरी रहे हैं। टीवी सीरियल कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में अनिल ने कहा कि युवा अवस्था में वह टपोरी जैसे ही दिखते और हरकतें किया करते थे। इसके लिए उन्हें अलग से कभी ट्रेनिंग करने की जरूरत नहीं पड़ी।