Harnaaz Kaur Sandhu: मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने की मुलाकात, हुई खास बातचीत
हरनाज कौर संधू ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों की बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ की हरनाज कौर संधू ने हाल ही में मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया था। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार हरनाज एक और खास वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उन्होंने पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों की बीच काफी देर तक बातचीत भी हुई। आम आदमी पार्टी और पंजाब सरकार के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें हरनाज और मुख्यमंत्री भगवंत मान बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हरनाज को दी बधाई-
सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर आप पार्टी की तरफ से हरनाज और पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया गया है, और इस वीडियो में दोनों मुख्यमंत्री रेजिडेंस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, मिस यूनिवर्स हरनाज़ कौर संधू ने सीएम भगवंत मान से आज उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब भारत वापस लाकर देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी।
इस दौरान हरनाज के लुक में भी पंजाबी अंदाज देखने को मिला। वीडियो में देखा जा सकता है कि हरनाज एथनिक लुक में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इस खास अवसर पर पंजाबी फुलकारी के सूट में दिखाई दीं। इस ट्रेडिशनल लुक में अपने सिर पर मिस यूनिवर्क का ताज पहने हुए वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Miss Universe @HarnaazKaur Sandhu called on CM @BhagwantMann today at his official residence. Chief Minister congratulated her for making the country proud by bringing the title of Miss Universe back to India after 21 years. pic.twitter.com/KfN2kcw1DQ
— AAP Express 🇮🇳 (@AAPExpress) March 30, 2022