{"_id":"575944364f1c1bca389c5ac6","slug":"mirzya-teaser-trailer-released-harshvardhan-kapoor-saiyami-kher-s-intimate-scene","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मिर्जिया' का टीजर ट्रेलर रिलीज, हर्षवर्धन कपूर और सैय्यामी खैर की बोल्ड कैमिस्ट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मिर्जिया' का टीजर ट्रेलर रिलीज, हर्षवर्धन कपूर और सैय्यामी खैर की बोल्ड कैमिस्ट्री
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 09 Jun 2016 04:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर्षवर्धन कपूर, सैय्यामी खैर अभिनीत फिल्म 'मिर्ज्या' का टीजर ट्रेलर मंगलवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर जारी किया गया है। सोनम कपूर के छोटे भाई हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड में डायरेक्टर ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म से डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म की मुख्य अभिनेत्री तन्वी आजमी की भतीजी सैय्यामी खैर हैं। यह तन्वी आजमी वही हैं जिनके किरदार को सुपहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में काफी सराहा गया था।
विज्ञापन
'मिर्ज्या' पंजाब के प्रसिद्ध प्रेमी-युगल मिर्जा और साहिबा की प्रेम कहानी पर आधारित है। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर अपनी इस पहली फिल्म के लिए काफी समय से मेहनत कर रहे हैं। अपने लुक को एक्सक्ल्युसिव बनाने के लिए हर्षवर्धन बहुत कम जगहों पर दिखे हैं।
विज्ञापन
टीजर में दिखाया गया है कि फिल्म को संगीत शंकर-एहसान-लॉय की टीम ने दिया है। गीतकार गुलजार का नाम भी टीजर में देखा जा सकता है। फिल्म के ज्यादातर सीन राजस्थान में फिल्माए गए हैं।
विज्ञापन
यह फिल्म 7 अक्टूबर को रिलीज होगी।