फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mira Rajput shared Shahid's picture the user wrote Lucky ho

सोशल मीडिया: मीरा राजपूत ने शेयर की शाहिद की तस्वीर, यूजर ने लिखा- लकी हो जो...

Wed, 20 Oct 2021 07:37 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 20 Oct 2021 07:37 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर शाहिद और बच्चों की तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर करती रहती हैं। इस वक्त मीरा राजपूत और शाहिद कपूर परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं।

विज्ञापन
Mira Rajput shared Shahid's picture the user wrote  Lucky ho
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर शाहिद और बच्चों की तस्वीरें अपने अकाउंट से शेयर करती रहती हैं। इस वक्त मीरा राजपूत और शाहिद कपूर परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। मीरा लगातार मालदीव से तस्वीरें अपलोड कर रही हैं। अब उन्होंने शाहिद की एक खूबसूरत फोटो फैंस के लिए शेयर की है। इस तस्वीर में शाहिद कपूर व्हाइट शर्ट में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

विज्ञापन


शाहिद कपूर की इस तस्वीर को 3 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों की संख्या में कमेंट आ रहे हैं।

यूजर ने लिखा- लकी हो तुम जो शाहिद मिला
पति शाहिद कपूर की इस तस्वीर को शेयर करते हुए मीरा ने लिखा है,  हर रात चांद चुपके से उस प्रेमी को चूमता है जो सितारों को गिनता है..#फुलमून.. विद लव ऑफ माई लाइफ। यह तस्वीर शाम की लग रही है और शाहिद कैमरे की तरफ देख रहे हैं। शाहिद  की इस तस्वीर पर मीरा के एक फैन ने कमेंट किया कि लक्की हो जो तुमको शाहिद मिला। वहीं, अन्य यूजर लगातार इस तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाकर अपना प्यार बरसा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mira Rajput Kapoor (@mira.kapoor)

गौरतलब है कि इससे पहले मीरा राजपूत ने खुद की एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें उन्होंने अपने को 'बीच बम' बताया था। यह तस्वीर समुद्र किनारे की थी और इसमें मीरा सफेद बिकनी और हरे रंग के श्रग में दिख रही थीं। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, बीच बम। सचमुच इसे बंद नहीं किया है। उनकी इस तस्वीर पर प्रशंसकों ने कई तरह की टिप्पणियां की थी। एक फैन ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा था- दुनिया को दिखा दो मीरा आज...

सभी जानते हैं कि मीरा और शाहिद बॉलीवुड के पॉपुलर और परफेक्ट कपल हैं। इससे पहले मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह योगा कर रही थीं। उनके इस वीडियो को फैंस ने काफी पसंद किया था। वीडियो में वह समुद्र किनारे सूर्य नमस्कार कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed