फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ministry of Information and Broadcasting issues a notice to Colors TV for Ram Siya ke Luv Kush

‘राम सिया के लव कुश’ धारावाहिक के प्रसारण पर सूचना मंंत्रालय का नोटिस, अब चैनल ने रखा पक्ष

Sun, 15 Sep 2019 02:39 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 15 Sep 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
Ministry of Information and Broadcasting issues a notice to Colors TV for Ram Siya ke Luv Kush
ram siya ke luv kush - फोटो : social media
सीरियल 'राम सिया के लव कुश' को लेकर सूचना प्रसारण मंंत्रालय ने कलर्स टीवी चैनल को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय से ये नोटिस सीरियल में तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने पर भेजा है। सूचना प्रसारण मंंत्रालय से पहले इस टीवी सीरियल के प्रसारण पर पंजाब सरकार द्वारा लगाई रोक गई। जिसके बाद ये मामला पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने सीरियल के प्रसारण पर फिलहाल पंजाब सरकार के फैसले को बरकरार रखा हुआ है। चैनल की याचिका पर सुनवाई 23 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है। इस बीच, सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि सीरियल पर बैन को लेकर चैनल के साथ सोमवार को बैठक कर हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


सीरियल के खिलाफ वाल्मीकि समुदाय में काफी रोष है और पंजाब के मुख्यमंत्री ने समुदाय की भावनाओं को देखते हुए सभी डीसी को इस सीरियल के प्रदर्शन पर रोक के आदेश दिए थे। इस आदेश के खिलाफ चैनल ने सोमवार सुबह ही याचिका दायर कर मामले की तत्काल सुनवाई किए जाने की हाईकोर्ट से मांग की थी।
विज्ञापन

 
हाईकोर्ट में रविवार दोपहर बाद याचिका पर सुनवाई शुरू हुई तो चैनल ने कहा कि पंजाब सरकार ने बिना उनका पक्ष सुने राम सिया के लवकुश पर पाबंदी लगा दी है। पंजाब सरकार की ओर से पेश हुए एडिशनल एडवोकेट जनरल रमिजा हकीम ने कहा कि इस सीरियल में भगवान वाल्मीकि का नकारात्मक चित्रण किया गया है। इससे वाल्मीकि समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं।

Ministry of Information and Broadcasting issues a notice to Colors TV for Ram Siya ke Luv Kush
Ram Siya ke Luv Kush - फोटो : social media
सरकार ने वाल्मीकि समुदाय की धार्मिक भावनाओं के चलते ही सीरियल पर पाबंदी लगाई है। इस पर चैनल ने कहा कि वह इस सीरियल के आपत्तिजनक दृश्यों को हटाने को तैयार हैं, इसलिए उनका पक्ष सुना जाए और प्रसारण पर पाबंदी को हटाया जाए।

हाईकोर्ट ने फिलहाल सीरियल के प्रसारण पर पंजाब सरकार द्वारा लगाई गयी पाबंदी को बरकरार रखते हुए सरकार को चैनल की मांग पर गौर करने को कहा है।

गुरुवार को सरकार की ओर से बताया गया कि चैनल की ओर से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है कि वह किन आपत्तिजनक दृश्यों को हटा रहा है और कब तक हटाया जाएगा इस पर सोमवार को बैठक होगी हाईकोर्ट ने इस जानकारी के बाद याचिका पर सुनवाई 23 सितंबर तक स्थगित कर दी है।

वायाकॉम 18 की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि रामायण एक महाकाव्य है जो अपनी बारीक कहानियों के माध्यम से भारतीय मूल्यों का विस्तार करता है। 'राम सिया के लव कुश' सीरियल की कहानी को हम एक ऐसे लेंस के माध्यम से दिखाना चाहते हैं जो पहले नहीं खोजा गया था। यह शो रामायण पर आधारित विभिन्न ग्रंथों, पुस्तकों और धर्मग्रंथों पर आधारित हैं। हमारा उद्देश्य किसी भी विशेष समूह की भावनाओं को आहत करना नहीं है।

हम समूह के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी ले रहे हैं। हम इस बात के लिए प्रतिबद्ध हैं कि शो के माध्यम से हम धार्मिक जानकारियां दे पाएं और हर पीढ़ी इसका आनंद ले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed