फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ministry of External Affairs Says No Role In Filmmaking Ventures Like Battle of Galwan

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवां’ पर विदेश मंत्रालय ने क्यों दी सफाई? फिल्म के टीजर के बाद खड़ी हुई थी कंट्रोवर्सी

Fri, 16 Jan 2026 08:57 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 16 Jan 2026 08:57 PM IST
सार

Movie Battle of Galwan Controversy: सलमान खान के जन्मदिन पर अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर एक विवाद खड़ा हुआ। फिल्म के टीजर पर चीन की तरफ से भी आपत्ति सामने आई। इस मामले पर अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपना पक्ष रखा है। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
Ministry of External Affairs Says No Role In Filmmaking Ventures Like Battle of Galwan
फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' में सलमान खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर एक बड़ी जानकारी साझा की गई। मंत्रालय ने एक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि इस फिल्म के प्रोजेक्ट्स में उनकी कोई भूमिका नहीं है।  

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय का 'बैटल ऑफ गलवां' से नहीं कोई कनेक्शन
एएनआई की खबर के अनुसार विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां’ से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने साफ किया कि ऐसे प्रोजेक्ट्स में विदेश मंत्रालय की कोई भूमिका नहीं है। रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमें पता चला है कि इस तरह की फिल्म बनाने की योजना बनाई जा रही है। भारत में फिल्म बनाने से जुड़े मामले संबंधित अधिकारी संभालते हैं। जहां तक हमारी बात है, विदेश मंत्रालय की इसमें या ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट में कोई भूमिका नहीं है।’ 
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय को देनी पड़ी फिल्म को लेकर सफाई? 
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' है। 27 दिसंबर 2025 को एक्टर के जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा एक टीजर मेकर्स ने शेयर किया। इसके बाद ही एक कंट्रोवर्सी खड़ी हुई। इस फिल्म के टीजर की चीन के सरकारी मीडिया आउटलेट ग्लोबल टाइम्स ने आलोचना की है। उन्होंने दावा किया कि यह फिल्म तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है।’ बताते चलें कि फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ 2020 में भारत-चीन सीमा पर गलवां घाटी में हुई सैन्य झड़प पर आधारित है।’ इस फिल्म को अपूर्व लाखिया निर्देशित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म में सलमान खान निभाएंगे आर्मी ऑफिसर का रोल
सलमान खान इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। टीजर में भी वह चीनी सैनिकों से मुकाबला करते हुए नजर आए। फिल्म में चित्रांगदा सिंह को सलमान के अपोजिट कास्ट किया गया है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed