महाराष्ट्र में कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही है। हाल ही में बॉलीवुड के कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं और अब खबर है कि अभिनेता मिलिंग सोमन कोरोना संक्रमित हो गए हैं। गुरुवार शाम ट्वीट कर मिलिंद सोमन ने खुद के संक्रमित होने की जानकारी फैंस को दी। उन्होंने लिखा, 'टेस्टेड पॉजिटिव, क्वारंटाइन।' एक्टर के ट्वीट का साफ मतलब यही है कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव है जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।
2 of 5
आर माधवन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर माधवन को कोरोना हो गया है। इससे पहले माधवन ने थ्री इडियट्स का एक पोस्टर साझा किया। जिसमें आमिर खान के साथ वे बैठे हुए हैं। उन्होंने लिखा कि आखिरकार ‘वायरस’ ने ‘रैंचो’ के बाद ‘फरहान’ को पकड़ लिया है और यह एक ऐसी जगह है जहां वे नहीं चाहते कि ‘राजू’ आए।
3 of 5
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
बता दें कि आमिर खान की तरफ से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक अभिनेता ने शुरुआती लक्षणों के बाद अपना कोरोना संक्रमण टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह घर पर ही पृथकवास में हैं और कोरोना के उपचार के लिए सारी जरूरी एहतियात का पालन कर रहे हैं। आमिर ने इस परीक्षण के बाद अपनी खैरियत पूछने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया और अपने संपर्क में आने वाले लोगों से एहतियातन अपना कोरोना टेस्ट कराने की अपील भी की।
4 of 5
रोहित सराफ
- फोटो : instagram/rohitsaraf
इसके अलावा गुरुवार को ही फिल्म लूडो फेम अभिनेता रोहित सराफ का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। रोहित ने बताया कि वह सभी एहतियात बरत रहे थे इसके बावजूद उनका टेस्ट पॉजिटिव आया है।
5 of 5
सतीश कौशिक
- फोटो : instagram/satishkaushik2178
बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कुछ हफ्ते में कोविड 19 के केस में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका असर बॉलीवुड पर भी दिखा है। कई अभिनेता और अन्य सितारे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभिनेता-फिल्ममेकर सतीश कौशिक हाल ही में अस्पताल में भर्ती हुए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद वह दो दिन घर पर क्वारंटीन रहे थे। इससे पहले रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी, कार्तिक आर्यन और संजय लीला भंसाली का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला था।