फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Milind Soman's Reply To Those Who Asked How He Contracted COVID-19 If He's So Fit And Fine

'इतने फिट रहते हैं तो कोरोना कैसे हो गया', यूजर्स के सवाल का मिलिंद सोमन ने दिया जवाब

Wed, 28 Apr 2021 12:31 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Wed, 28 Apr 2021 12:31 AM IST
सार

मिलिंद सोमन ने कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होकर यूजर्स को दिया जवाब।
अभिनेता ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट। 
 

विज्ञापन
Milind Soman's Reply To Those Who Asked How He Contracted COVID-19 If He's So Fit And Fine
मिलिंद सोमन - फोटो : social media

विस्तार

कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और ऐसे में कई सितारें भी इसकी जद में आ चुके हैं। मशहूर अभिनेता और सुपरफिट मिलिंद सोमन भी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, अब अभिनेता पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं और फिट होकर घर लौटे हैं। मिलिंद के कोरोना संक्रमित होने के बाद यूजर्स ने उनपर कई सवाल किये कि आखिर इतना फिट रहने के बाद भी वो संक्रमित कैसे हो गए। अब अभिनेता ने इसका जवाब दिया है।

विज्ञापन


मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि, 'अगर आपकी फिटनेस और हेल्थ अच्छी है तो ये आपकी वायरस से डील करने में मदद करेगा, लेकिन आपको इन्फेक्शन से नहीं बचाएगा। मैं कहता हूं कि अगर आपके पास स्वास्थ्य नहीं है, तो खाना या कुछ भी मायने नहीं रखता है। इसलिए मैं कभी भोजन को लेकर बात ही नहीं करता, हेल्दी रहने के लिए आपको जागरूक होना जरुरी है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Milind Usha Soman (@milindrunning)



मिलिंद सोमन के इस पोस्ट पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी बात को सही बता रहे हैं। बता दें कि मिलिंद की खास पहचान उनकी फिटनेस है और 55 साल के होने के बावजूद अभिनेता काफी फिट एंड फाइन हैं।

पिछले दिनों अभिनेता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि, 'क्वारंटीन का समय खत्म हुआ रिपोर्ट निगेटिव आई है आप सभी की लगातार दुआओं और पाजिटिविटी के लिए धन्यवाद।' इसके साथ ही मिलिंद ने पत्नी अंकिता का आभार जताते हुए लिखा था कि, 'थैंक यू अंकिता, जो मेरे मना करने के बावजूद गुवाहाटी से चली आईं। उन्होंने एंजेल की तरह मेरा ख्याल रखा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed