{"_id":"1f7596de-468a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"midnight-children-movie-release-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में रिलीज होगी 'मिड नाइट चिल्ड्रेन'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भारत में रिलीज होगी 'मिड नाइट चिल्ड्रेन'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Dec 2012 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय मूल की कनाडाई फिल्मकार दीपा मेहता के लिए अच्छी खबर है। उनकी बहुचर्चित फिल्म 'मिडनाइट्स चिलड्रन' को सेंसर बोर्ड ने भारत में रिलीज़ करने की अनुमति दे दी है। अप्रवासी भारतीय लेखक के सलमान रश्दी के उपन्यास 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' पर आधारित यह फिल्म भारत में बिना किसी काट-छांट के दिखायी जाएगी।
विज्ञापन
फिल्म भारत में फरवरी में रिलीज होगी। हाल ही में इस फिल्म को केरल में चल रहे 17वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाया गया था। फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में की गई है। इस चर्चित और विवादित फिल्म की कहानी भारत के विभाजन से शुरू होती है। 15 अगस्त 1947 के दिन पैदा हुए दो बच्चों के माध्यम से कहानी आगे बढ़ती है। केरल फिल्म फेस्टिवल के अलावा यह फिल्म टोरांटो, वैंकूवर और लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जा चुकी है। फिल्म की राजनैतिक पृष्ठभूमि होने की वजह से इसका कुछ लोग विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी डर की वजह से शुरुआत में फिल्म को भारत में कोई वितरक भी नहीं मिल रहा था। बाद में पीवीआर पिक्चर्स ने इसके वितरण अधिकार खरीदे। वितरक मिलने के बाद भी इस बात का संशय था कि सेंसर बोर्ड इस फिल्म को पास करेगा या नहीं। हम इस बात से संदेह के बादल छट गए हैं। अब यह फिल्म रिलीज होगी। फिल्म में श्रेया सरन, सिद्धार्थ, अनुपम खेर, शबाना आज़मी, सीमा बिस्वास, राहुल बोस, सोहा अली खान और दर्शील सफारी की मुख्य भूमिका हैं।
विज्ञापन