Metoo: आलोक नाथ ने विंता के खिलाफ ठोका मानहानि का मुकदमा, अब होगी बड़ी कार्रवाई
#MeToo की चपेट में आए बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ ने अब अपना रिएक्शन दिखाते हुए प्रोड्यूसर और लेखिका विंता नंदा पर मानहानि का केस दर्ज करवा दिया है। आलोक और उनकी पत्नी आशु नाथ ने नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही शुरू करने की मांग करते हुए एक स्थानीय अदालत में शिकायत दायर की है।
अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेने के लिए थाना को निर्देश देने की मांग की है। इस पत्र के जरिए उन्होंने नंदा के खिलाफ मानहानि की कार्यवाही की मांग की है।
बता दें कि विंता ने आलोक पर यौन शोषण के आरोप मढ़े हैं जिसके बाद से पूरे फिल्म जगत में आलोक नाथ की किरकिरी हो रही है। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी यूजर्स ने उन्हें लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट्स किए हैं।