फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet salman khans new girl friend

सलमान खानः मिली नई प्रेमिका, पुरानी आऊट

Tue, 28 Jan 2014 12:34 PM IST
Updated Tue, 28 Jan 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
meet salman khans new girl friend

सलमान खान की प्रेमिकाएं बदलती रही हैं। यदि हम उनके सभी अफेयर पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि हर समय किसी न किसी प्रेमिका के साथ घिरे रहे हैं।

विज्ञापन


उनकी कई प्रेमिकाएं उनकी फिल्म की नायिकाएं रही हैं। जरीन खान से लेकर कैटरीना कैफ को सलमान खान ने खुद के साथ काम करने का मौका दिया है। एक ऐसी ही प्रेमिका उनके साथ फिर लौट आई है।
विज्ञापन

याद आती है ऐश्‍वर्य की

meet salman khans new girl friend

सलमान की जिंदगी में लौटी यह प्रेमिका स्नेहा उलाल हैं। स्नेहा का चेहरा-मोहरा लगभग ऐश्‍वर्य राय से मिलता है। ऐश्वर्य से ब्रेकअप होने के ठीक बाद सलमान इस लड़की को अपनी जिंदगी में लेकर आए थे। स्नेहा के साथ सलमान की फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव असफल साबित हुई थी।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में सलमान खान ने सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में स्नेहा उलाल से ‌मुलाकात की। दोनों को गुपचुप ‌बतियाते देखा गया। इसके बाद से खबरें आ रही हैं कि सलमान स्नेहा को फिर से अपनी फिल्म में मौका दे सकते हैं।

खत्म हुआ इस लड़की से रिश्ता

meet salman khans new girl friend

डेजी शाह कितनी बड़ी अभिनेत्री हैं यह हम सब जानते हैं। उन्हें सलमान खान की फिल्म जय हो में काम करने का मौका मिला तो इसके पीछे की एकमात्र वजह यह थी कि वह सलमान की प्रेमिका थीं।

लेकिन अब सलमान इस रिश्ते से मुकर गए हैं। सलमान के मुताबिक वह कभी भी डेजी शाह के साथ अफेयर में रहे ही नहीं। अब यह कैसा मान लिया जाए कि सलमान सच बोल रहे हैं।

विज्ञापन

पर ‌कैटरीना नहीं भूलतीं

meet salman khans new girl friend

सलमान की जिंदगी में कितनी भी प्रेमिकाएं आ जाएं उन्हें कैटरीना नहीं भूलतीं। गाहे-बगाहे जब किसी कार्यक्रम में कैटरीना का जिक्र होता है तो सलमान का चेहरा उतर सा जाता है।

सलमान कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने कैटरीना कैफ को नहीं छोड़ा। कैटरीना उनकी जिंदगी से कैसे आऊट हो गईं वह खुद यह बात नहीं जानते।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed