मिलिए सलमान की बहन के पांचवे प्रेमी से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर सूत्रों की माने तो अर्पिता खान, जो कुछ समय पहले अर्जुन कपूर के साथ रोमांस फरमा रही थीं, अब आयुष शर्मा के साथ डेटिंग कर रही है। आयुष दिल्ली के एक अभिनेता है। सूत्रों के अनुसार, " दोनों का रिश्ता कुछ समय से स्थिर चल रहा है।
यहाँ तक कि यह भी कहा जा रहा है कि अर्पिता दिल्ली में रहने वाली आयुष की माँ से भी मिल चुकी है।
फोटो की है शेयर
हाल ही में आयुष ने अर्पिता के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है और लिखा है, "जब अर्पिता साथ होती है तो, आस पास उदासी का एक पल भी नहीं होता।"
वहीं इस कपल के एक करीब सूत्र का कहना है, "ये दोनों अपने दोस्तों के द्वारा मिले है, और अब एक दूसरे के परिवार से भी मिल चुके है। साथ ही अर्पिता का परिवार भी अपने बच्चों के रिश्तों को लेकर हमेशा खुले विचारों वाला ही रहा है। साथ ही वह आयुष के साथ भी एक पारिवारिक हिस्से की तरह ही व्यवहार करते है। ये ही बात आयुष की माँ पर भी लागू होती है।"
शिमला गए थे यह दोनों
अब देखना यह है कि इनका यह रिश्ता कब तक चल पाता है। कहा जाता है कि अर्पिता की किसी भी लड़के से लंबे समय तक नहीं पटती है।
रह चुके हैं कई प्रेमी
सलमान की बहन अर्पिता के कई प्रेमी रह चुके हैं। फैशन डिजाइनर निहिर से लेकर क्रिकेटर युवराज सिंह तक अर्पिता के प्रेमी रह चुके हैं।
अर्पिता का रिश्ता बहुत दिनों तक किसी के साथ भी नहीं चला। एक बार तो वह सार्वजनिक तौर पर युवराज सिंह से इस बात पर लड़ बैठी थीं क्योंकि वह किसी दूसरे के साथ थे।