फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet first wife of bollywood celebrities

मिलिए बॉलीवुड सेलिब्रेटी की पहली बीवियों से

Wed, 29 Jan 2014 03:43 PM IST
Updated Wed, 29 Jan 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
meet first wife of bollywood celebrities

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई। उनकी पहली शादी 1954 में हुई। यह परिवार की मर्जी से की गई शादी थी।। पहली पत्नी से उन्हें दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। इस शादी से उन्हें दो बेटियां भी हैं। धर्मेंद्र की दूसरी शादी अभिनेत्री हेमा मालिनी से हुई। दूसरी शादी से धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं। हालांकि धर्मेंद्र का प्रकाश के साथ अभी तक तलाक नहीं हुआ है। वह अभी भी एक-दूसरे के टच में हैं।

विज्ञापन

आमिर खान को है आज भी मोहब्बत

meet first wife of bollywood celebrities

आमिर खान की पहली शादी उनकी कॉलेज दोस्त रीना दत्त से हुई थी। रीना से उनकी मोहब्बत कॉलेज के दिनों से थी। रीना से उनकी शादी 1986 में हुई थी। यह रिश्ता 2002 तक चला। रीना से आमिर से दो बच्चे जुनैद खान और सारा खान हैं। आमिर ने दूसरी शादी किरण राव से की। एक इंटरव्यू में आमिर खान कह चुके हैं कि वह अभी भी अपनी पहली पत्नी से प्यार करते हैं। आमिर का संबंध अपने बच्चों से भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं रही संजय की खूबसूरत बीवी

meet first wife of bollywood celebrities

संजय दत्‍त की तीन शादियां हुई हैं। उनकी पहली ऋचा शर्मा थीं। ऋ‌चा ने कुछ फिल्मों में भी ऐक्टिंग की थी। संजय दत्त की ऋचा से शादी 1987 में हुई थी। ऋचा को बीमारी थी। वह 1996 में चल बसीं। ऋचा से संजय दत्‍त को एक बेटी त्रिशला है। त्रिशला अपने नाना के पास न्यूयॉर्क रहती है। ऋचा के न रहने के बाद संजय दत्‍त ने दो शादियां की हैं। इन दिनों वह मान्यता के साथ रह रहे हैं।

विज्ञापन

श्रीदेवी से पहले कौन थी बोनी की पत्नी

meet first wife of bollywood celebrities

फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर की भी दो शादियां हुई हैं। बोनी कपूर की पहली पत्नी का नाम मोना सूरी था। वह पंजाबी थीं। बोनी की शादी 1988 में मोना से हुई थी। मोना से उन्हें दो बच्चे हैं। अर्जुन कपूर और अंशुला। 1996 में बोनी और मोना का तलाक हो गया। इसके बाद बोनी ने अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी की। श्रीदेवी से उन्हें दो बेटियां हैँ। 25 मार्च 2013 को मोना सूरी नहीं रहीं।

सैफ अली की दो-दो बीवियां

meet first wife of bollywood celebrities

नवाब पटौदी के बेटे सैफ अली खान ने भी दो-दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी अभिनेत्री अमृता सिंह हैं। अमृता से उनकी शादी 1991 में हुई। अमृता उनसे उम्र में बड़ी थीं। यह संबंध 2004 तक चला। अमृता से सैफ को दो बच्चे सारा और इब्राहिम अली खान खान है। सैफ की दूसरी शादी करीना कपूर से हुई। हालांकि अमृता का रिश्ता अभी भी सैफ के साथ है। यहां तक वह सैफ की दूसरी शादी में भी शमिल हुईं।

अनुराग कश्यप का रिश्ता टूटा

meet first wife of bollywood celebrities

फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की भी दो शादियां हुई हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम आरती बजाज है। आरती एक फिल्‍म पत्रकार हैं। इनकी शादी 2003 में हु्ई। आरती ने जब वी मेट और आमिर फिल्म को एडिट किया। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनीं फिल्‍म पांच को भी आरती ने ही संपादित किया। 2009 में इनके बीच तलाक हो गया। अनुराग की दूसरी शादी काल्कि कोचलीन से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed