{"_id":"616568f78ebc3e628e03a1e6","slug":"meera-chopra-files-fir-against-interior-designer-claims-he-is-abusive","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meera Chopra files FIR: प्रियंका की बहन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Meera Chopra files FIR: प्रियंका की बहन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप
Tue, 12 Oct 2021 04:23 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 12 Oct 2021 04:23 PM IST
सार
अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर राजेन्द्र दीवान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने डिजाइनर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मीरा ने सोशल मीडिया पर खुद इस मामले की जानकारी दी है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के बारे में भी बात की है। उन्होंने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार के ऑफिस और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग भी किया है।
विज्ञापन
मीरा चोपड़ा
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने इंटीरियर डिजाइनर राजेन्द्र दीवान के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करवाई है। उन्होंने डिजाइनर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के मुताबिक, उनके इंटीरियर डिजाइनर ने उन्हें गाली दी और उन्हें उनके खुद के घर से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
मीरा चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘आप जहां रहते हैं, वहां महिलाओं की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखना चाहिए, लेकिन फिर कानून बनाने वाले कार्रवाई करने से क्यों कतराते हैं? एक अकेली रह रही महिला की सुरक्षा हर हाल में की जानी चाहिए'।
विज्ञापन
क्या है मामला
कुछ दिनों पहले मीरा ने मुंबई के अंधेरी में नया घर खरीदा था। घर के इंटीरियर के लिए उन्होंने राजेंद्र दीवान नाम के इंटीरियर डिजाइनर को कॉन्ट्रैक्ट दिया था। अक्सर काम के सिलसिलों में बाहर रहने के कारण उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट में यह साफ कर दिया था कि कुल राशि 17 लाख रुपये है जिसमें एडवांस रकम 8 लाख रुपये दिए जा चुके हैं। घर का काम मीरा के लाैटने तक पूरा हो जाएगा। मीरा ने अपने बयान में कहा, पेमेंट का 50 प्रतिशत हिस्सा देकर मैं शहर से 15-20 के दिनों के लिए बाहर चली गई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि जब तक मैं शहर वापस लौटूंगी, वे सारा काम खत्म कर देंगे। मैं उन्हें बहुत अच्छी तरह से नहीं जानती थी लेकिन उनपर भरोसा कर के मैंने पेमेंट कर दिया और अपने घर का ध्यान रखने के लिए कहा।
विज्ञापन
मीरा ने एफआईआर दर्ज कराने की वजह डिजाइनर के बुरे व्यवहार को बताया। उन्होंने कहा कि अपना घर बनाना, किसी सपने के पूरे होने के समान होता है। बहुत मेहनत से पैसे जोड़कर कोई घर बनाता है। ऐसे में इतना बड़ा धोखा मैं बर्दाश्त नहीं कर सकती। मैंने उन्हें सारे डिजाइन्स दिए थे और वुडवर्क और प्लाई का काम करने के लिए कहा था। लेकिन जब मैं वापस आई तो मैंने देखा बहुत ही बेकार सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। मैंने उनसे इसे बदलने के लिए कहा तो उन्होंने मना कर दिया। वह उम्र में मुझसे बड़े हैं इसलिए मैंने उनसे बहुत विनम्रता से कहा- आप प्लीज ऐसा मत करो, नहीं तो मैं आपसे काम नहीं करवा पाऊंगी जिसके बाद उन्होंने वर्कर्स के सामने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया। उन्होंने मुझे मेरे ही घर से बाहर निकाल दिया।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मीरा ने सोशल मीडिया पर खुद इस मामले की जानकारी दी है। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के बारे में भी बात की है। उन्होंने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र सरकार के ऑफिस और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को टैग भी किया है।