फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Meena Kumari song Chalte Chalte from Pakeezah remake from Mitron

46 साल बाद मीना कुमारी के इस गाने को आतिफ असलम ने दी आवाज, 'मित्रों' के लिए किया गया रीक्रिएट

Mon, 27 Aug 2018 01:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
Meena Kumari song Chalte Chalte from Pakeezah remake from Mitron
चलते चलते

कमाल अमरोही के निर्देशन और मीना कुमारी अभिनीत फिल्म 'पाकीजा' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म के एक गाने 'चलते चलते' ने पूरी महफिल लूट ली थी। ये गाना आज भी उतनी ही शिद्दत से सुना जाता है। अब इस गाने को फिल्म 'मित्रों' के रीक्रिएट किया गया है।

विज्ञापन


गाने को पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने गाया है। गाने के बोल तनिष्का बागची ने लिखे हैं। गाने के काफी पसंद किया जा रहा है। पाकीजा के गाने 'चलते चलते' को लता मंगेशकर ने गया था और मयाहूर शायर और गीतकार कैफी आजमी ने गाने के बोल लिखे थे।

विज्ञापन

Meena Kumari song Chalte Chalte from Pakeezah remake from Mitron
चलते चलते
गाना मलोडियस है। हालांकि, गाने में केवल ओरिजनल गाने का मुखड़ा ही है, बाकी के बोल अलग हैं। बावजूद इसके जैकी भगनानी की फिल्म का ये गाना सुनने में अच्छा लग रहा है। गाने में जैकी और कृतिका कामरा एक दूसरे के प्यार में खोए नजर आ रहे हैं। गाने मेंदोनों के बीच क्यूट लव केमिस्ट्री नजर आ रही हैं।

'मित्रों' का निर्देशन नितिन कक्कर कर रहे हैं। नितिन कक्कर इससे पहले ‘फिल्मिस्तान’ जैसी फिल्म का निर्देशन भी कर चुके हैं। बता दें ‘मित्रों’ का हाल ही में पोस्टर भी रिलीज किया गया था। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed