{"_id":"fbe4f48b13e20143e85c8ff8e2e14ee9","slug":"meeka-wrote-a-song-for-sunny-leone","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सनी लियोनी के लिए धड़का मीका का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सनी लियोनी के लिए धड़का मीका का दिल
अमर उजाला,दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायक मीका सिंह को चर्चाओं में रहने का शौक है। वह किसी न किसी वजह से चर्चाओं में बने रहते हैं। राखी सावंत को खुलेआम किस करने के बाद अब वह सनी लियोनी पर मर मिटे हैं।
विज्ञापन
उनका दिल अब सनी लियोनी के लिए धड़क रहा है। इस बार उनका दिल पॉर्न स्टार सनी लियोन पर आ गया है इस पोर्न स्टार के मीका इतने बड़े दीवाने बन बैठे हैं कि उन पर एक पूरा गाना ही लिख डाला है।
विज्ञापन
गाने के बोल भी ऐसे हैं जिसमें सनी का अलग ही अंदाज में गुणगान हो रहा है। उन्होंने सनी को अपना हनी कह दिया है। साथ ही सनी पर अपनी पूरी कमाई लुटाने की बात भी वह कर रहे हैं।
विज्ञापन
वैसे राखी से पंगा लेने के बाद तो मीका की किस्मत ही बदल गई थी। राखी को किस करने के बाद मीका के गाने काफी सुपरहिट हुए अब देखना ये है कि सनी लियोनी पर लिखा गीत उनको कितनी लोकप्रियता दिलाता है।
सनी लियोनी इस गाने को सुनकर कैसा महसूस करेंगी ये भी गीत बाजार में आने के बाद ही पता चल सकेगा।