फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mea officer to meet filmmaker mushtaq nadiadwala over detention of his minor kids in pakistan hc told

FilmMaker Child Case: निर्माता के बच्चों को पाकिस्तान में अवैध रूप से बनाया बंधक! विदेश मंत्रालय करेगा जांच

Tue, 30 Aug 2022 12:02 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 30 Aug 2022 12:02 AM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म निर्माता मुश्ताक नाडियाडवाला ने बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर याचिका में यह दावा किया है कि उनकी पत्नी और उसके परिवार वालों के द्वारा उनके बच्रचों को पाकिस्तान में अवैध रूप से जबरदस्ती रखा गया है।
 

विज्ञापन
mea officer to meet filmmaker mushtaq nadiadwala over detention of his minor kids in pakistan hc told
मुश्ताक नाडियाडवाला - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड निर्माता मुश्ताक नाडियाडवाला द्वारा बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करवाई गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि उनके नाबालिग बच्चों को पाकिस्तान में अवैध रूप से रखा गया है। याचिका में मुश्ताक नाडियाडवाला ने आरोप लगाया है कि उनके नौ साल के बेटे और छह साल की बेटी को पत्नी द्वारा पाकिस्तान में रखा गया है। निर्माता ने अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी की सुविधा के लिए निर्देश देने की मांग की है। याचिका में पत्नी को वापस लाने की बात भी कही गई है, यदि उसे उसके परिवार द्वारा पाकिस्तान में अनुचित प्रभाव में रखा जा रहा है। इसके बाद सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय द्वारा हाईकोर्ट को बताया गया कि उसके मुख्य पासपोर्ट और वीजा कार्यालय का एक अधिकारी इस संबंध में फिल्म निर्माता से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन


सरकार लगाए निर्माता के बच्चों का पता
नाडियाडवाला के वकील बेनी सिंह चटर्जी ने अदालत से कहा, उनके मुवक्किल चाहते हैं कि सरकार उनके बच्चों का पता लगाए और बताएं कि क्या वे सुरक्षित हैं। इसके साथ ही चटर्जी ने अदालत को ये भी बताया कि उनके नाडियाडवाला बहुत व्यथित हैं क्योंकि कुछ समय पहले उनके पिता ए जी नाडियाडवाला का अपने पोते-पोती से मिले बिना ही निधन हो गया। नाडियाडवाला ने अपनी याचिका में ये दावा भी किया है कि केंद्र सरकार उनके बच्चों की रक्षा करने और उन्हें वापस लाने के अपने कर्तव्यों में विफल रही है, जो भारतीय नागरिक हैं। निर्माता ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी मरियम चौधरी और उनके परिवार ने पाकिस्तान में बच्चों को अवैध रूप से बंधक बनाकर रखा गया है।
विज्ञापन


साल 2020 में निर्माता की पत्नी बच्चों संग गई थी पाकिस्तान
याचिका के अनुसार, नाडियाडवाला ने साल 2012 में पाकिस्तान में मरियम से शादी की थी,  जिसके बाद उनकी पत्नी भारत आ गई ऐर भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया, बाद में उनके दो बच्चे हुए। निर्माता ने बताया कि उनकी पत्नी 2020 में पाकिस्तान गई थी, उनका विजिटिंग वीजा भी खत्म हो चुका है। याचिका में यह भी कहा गया कि निर्माता की पत्नी ने साल 2021 में लाहौर में एक संरक्षकता याचिका दायर की, जिसमें दो बच्चों के वैध अभिवाक के रूप में नियुक्त होने की मां की गई थी। जिसे पाकिस्तानी शहर की एक अदालत द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माता की पत्नी ने बिना वजह बताए भारत लौटने से किया इंकार
नाडियाडवाला का कहना है कि उनकी पत्नी मरियम ने अब उसने  भारत लौटने से इंकार कर दिया है और उन्हें छोड़ने का कोई उचित कारण बताने से भी इंकार कर दिया है। याचिका में यह आरोप भी लगाया गया है कि निर्माता की पत्नी को पाकिस्तान में रहने के लिए या तो ब्रेनवॉश किया गया है या जबरदस्ती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed