#MeToo के बाद सुभाष कपूर को एकता ने दिखाया बाहर का रास्ता, किया अपने शो से बाहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
#MeToo अभियान बॉलीवुड में हलचल मचा कर रख दी है। अभिनेत्री, अभिनेता और फिल्म मेकर्स की तरफ से इस मुहिम को मिल रहा समर्थन अब दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर एकता कपूर भी अब #MeToo कैंपन का हिस्सा बन गयी हैं। इस मुहिम के तहत एकता ने शारीरिक उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जॉली एलएलबी फेम फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर के साथ काम करने से मना कर दिया है। एकता अपनी आनेवाले वेब सीरीज 'द वर्डिक्ट' में सुभाष के साथ काम करने जा रही थीं। लेकिन सुभाष पर आरोप लगने के बाद उन्होंने उनके साथ काम करने से मना कर दिया है।
अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के अनुसार, एकता कपूर प्रोड्यूसर्स गिल्ड बोर्ड की सदस्या हैं। इस समय प्रोड्यूसर्स गिल्ड महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे उत्पीड़न के खिलाफ काम कर रहा है। एकता ने इसी मुहिम में शामिल होकर सुभाष कपूर को बाहर का रास्ता दिखाया है। रिपोर्ट के तहत कपूर प्रोजेक्ट की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी थे। लेकिन एकता ने उनके साथ काम नहीं करने का फैसला लिया है। सूत्रों के अनुसार, जब तक सुभाष के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, बालाजी प्रोडक्शन उनके साथ काम नहीं करेगा।