फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   maualana azad urdu university will honour actor shahrukh khan by giving degree of doctorate/

शाहरुख को हैदराबाद की उर्दू यूनिवर्सिटी ने दी डॉक्टरेट की उपाधि

Mon, 26 Dec 2016 02:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Dec 2016 02:07 PM IST
विज्ञापन
maualana azad urdu university will honour actor shahrukh khan by giving degree of doctorate/
श्‍ााहरुख्‍ा ख्‍ाान

सुपरस्टार शाहरुख खान आज डॉक्टर बन गए। जी हां, हैदराबाद की मौलाना आजाद राष्ट्रीय उर्दू यूनिवर्सिटी शाहरुख को अाज डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की। इस मौके पर शाहरुख खान ने कहा, 'हैदराबाद में मुझे ये सम्‍मान मिलने पर मेरी मां बहुत खुश हैं। क्योंकि उनका जन्म इसी शहर में हुआ था।'

विज्ञापन



विश्वविद्यालय के इस छठे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्य अतिथि रहे। यहां करीब 48,000 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई।

इस मौके पर तेलंगाना के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन, उप मुख्यमंत्री मोहम्मद महमूद अली और कुलपति जफर यूनुस सारेशवाला भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जफर सरेशवाला ने की।

विज्ञापन


 

maualana azad urdu university will honour actor shahrukh khan by giving degree of doctorate/

शाहरुख के साथ रेक्ता फाउंडेशन के राजीव सराफ को भी विशेष मानद उपाधि प्रदान की गई। इन दोनों काे ये उपाधि उर्दू भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दी गई। इस विश्वविद्यालय की स्थापना 1998 में की गई थी। 

शाहरुख के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिलहाल वो अपनी आने वाली फिल्म 'रईस' के रिलीज की तैयारी में लगे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म रईस में शाहरुख एक गैरकानूनी शराब का धंधा करने वाले कारोबारी की भूमिका में हैं। फिल्म 'रईस' पाक कलाकार माहिरा खान को कास्ट करने और अपनी कहानी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed