फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mast Mein Rehne Ka On OTT: Neena Gupta and Jackie Shroff film to release on Prime Video This Month

Mast Mein Rehne Ka: ओटीटी पर धमाका करने को तैयार नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ, इस दिन रिलीज होगी दोनों की फिल्म

Fri, 01 Dec 2023 05:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 01 Dec 2023 05:09 PM IST
सार

जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता अभिनीत फिल्म 'मस्त में रहने का' ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें कि जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज इस फिल्म का पोस्टर साझा किया है।

विज्ञापन
Mast Mein Rehne Ka On OTT: Neena Gupta and Jackie Shroff film to release on Prime Video This Month
'मस्त में रहने का' फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री नीना गुप्ता की झोली में लगातार एक के बाद एक फिल्में आ रही हैं। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास काम की कमी नहीं है। बॉलीवुड फिल्मों से लेकर वेब सीरीज और ओटीटी फिल्मों में अभिनेत्री अपनी उपस्थिति दर्ज कराए हुए हैं। अब जल्द ही उनकी एक और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता जैकी श्रॉफ के साथ जमेगी। फिल्म का नाम है, 'मस्त में रहने का' और दोनों की इस आगामी फिल्म का आज पोस्टर जारी हो गया है।

विज्ञापन

Sam Bahadur: विक्की कौशल की फिल्म देख भावुक हुईं सैम मानेकशॉ की बेटी माया, बोलीं- 'नहीं रोक पाई आंसू'
विज्ञापन


जैकी श्रॉफ ने साझा की जानकारी
जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता अभिनीत ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। बता दें कि जैकी श्रॉफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज इस फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'क्या आप एक लाइफटाइम यात्रा के लिए तैयार हैं'? इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक ये फिल्म इसी महीने की आठ तारीख को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jackie Shroff (@apnabhidu)



यूजर्स ने जताई खुशी
फिल्म का पोस्टर दिखने में काफी दिलचस्प है। नीना गुप्ता एक बैग कंधे पर टांगे और एक हाथ में थामे नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर हैरानीभरे हाव-भाव हैं। वहीं, जैकी श्रॉफ उन्हें दूर से देख रहे हैं। अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह दादा! फिर कुछ कमाल करने आ रहे हो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का इंतजार है'। वहीं कुछ यूजर्स फिल्म के लिए अग्रिम बधाई देते भी नजर आ रहे हैं।
Animal Social Media Review: रणबीर की एनिमल को मिल रहा धांसू रिस्पॉन्स, लोग बोले- हर पिता के लिए है प्रेरणादायक

ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि 'मस्त में रहने का' फिल्म का निर्देशन विजय मौर्य ने किया है। वहीं, पायल अरोड़ा और विजय मौर्य ने मिलकर इसकी पटकथा लिखी है। इस फिल्म में अभिषेक चौहान, मोनिका पंवार, राखी सावंत और फैसल मलिक भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं।
Amitabh Bachchan Property: दोनों बच्चों में बराबर बंटेगी बिग बी की संपत्ति, आधे की हकदार होंगी बेटी श्वेता?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed