रानी की 'मर्दानी' है किस फिल्म की नकल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, खबर है कि रानी की फिल्म 'मर्दानी' 1994 में आयी फिल्म 'तेजस्वनी' फिल्म की कॉपी है। 'तेजस्वनी' का निर्माण एन चंद्रा ने किया था। 'तेजस्वनी' में एक गाने का शीर्षक भी मर्दानी था। सो, माना जा रहा है कि यह फिल्म उसी फिल्म की कॉपी है।
प्रदीप सरकार द्वारा बनाई जा रही फिल्म 'मर्दानी' को लेकर अभी से अटकलें शुरू हो चुकी हैं कि यह फिल्म नकल से बनाई जा रही है। इधर यशराज के मेकर्स व अधिकारियों ने इस बात को सिर्फ अफवाह बताया है।
उनका कहना है कि हिंदी फिल्मों में कई बार लड़की को पुलिस ऑफिसर दिखाया गया है तो क्या सारी फिल्म 'तेजस्वनी' की कॉपी ही हैं। उन्होंने इस बात से इनकार किया है।
रानी मुखर्जी 'मर्दानी' में दबंग के चुलबुल पांडे के अंदाज की महिला पुलिस ऑफिसर की भूमिका में होंगी।