फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Many Suspense will open this friday by 'talash'

इस शुक्रवार 'तलाश' से खुलेंगे कई सस्पेंस

Wed, 28 Nov 2012 04:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 28 Nov 2012 04:15 PM IST
विज्ञापन
Many Suspense will open this friday by 'talash'
आमिर खान की बहुप्रतीक्षित और चर्चा में रही फिल्म 'तलाश' इस शुक्रवार रिलीज हो रही है। 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'धोबी घाट' की छोटी सी भूमिका को छोड़ दें तो आमिर थ्री इडियट्स के बाद पहले बार पर्दे पर होंगे। 2009 में रिलीज हुई 'थ्री इडियट्स' फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे फिल्म बन चुकी है।
विज्ञापन


उस फिल्म के बाद दर्शक अब आमिर को बिल्कुल नए रुप-रंग और भूमिका में देखेंगे। रीमा कागती निर्देशित इस फिल्म की कहानी को बिल्कुल भी लीक नहीं किया गया है। अभी तक फिल्म के जो प्रोमो जारी हुए हैं उनसे यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर दिखती है। आमिर इस फिल्म में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। मौत के रहस्य को खोलते-खोलते और भी कई रहस्य परत दर परत उधड़ते चले जाते हैं।
विज्ञापन


इस फिल्म में आमिर खान के साथ रानी मुखर्जी और करीना कपूर होंगी। 'गैंग ऑफ वासेपुर' फेम नवाजुद्दीन भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को आमिर ने प्रोड्यूस भी किया है। उनके साथ रितेश सिद्ववानी और फरहान अख्तर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की पटकथा रीमा कागती ने जोया अख्तर के साथ मिलकर लिखी है। दो घंटे 20 मिनट की इस फिल्म में संगीत राम संपत का है। इस फिल्म में आम दर्शकों के अलावा मल्टीप्लेक्सों को भी बड़ी उम्मीदें हैं। इस फिल्म के अलावा कोई फिल्म इस शुक्रवार रिलीज नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed