फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   many sex comedy film will relese next year

तो सेक्स कॉमेडी फिल्मों की आएगी बाढ़

Wed, 20 Aug 2014 03:16 PM IST
Updated Wed, 20 Aug 2014 03:16 PM IST
विज्ञापन
many sex comedy film will relese next year

सेक्स कॉमेडियां बॉलीवुड का हम हिस्सा बन चुकी हैं। चर्चा है कि ‘ग्रैंड मस्ती’ की कामयाबी के बाद ‘क्या सुपरकूल हैं हम’ सीरीज की अगली फिल्म बनने जा रही है। लेकिन इस फिल्म में तुषार कपूर के साथ आफताब शिवदासानी को लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि एक बच्चे के बाप बन चुके रितेश देशमुख ने अपनी इमेज सुधारने की इच्छा से सेक्स कॉमेडियों से संन्यास ले लिया है। उम्मीद करें कि यहां से आफताब की दुकान चल निकलेगी। अक्सर होता है कि एक का नुकसान तो दूसरे का फायदा।

विज्ञापन

हिट रही थी दोनों फिल्में

many sex comedy film will relese next year

एकता कपूर ने भारत में सेक्स कॉमेडी फिल्मों में एक प्रयोग किया था। क्या कूल हैं हम के बाद उन्होंने क्या सुपर कूल हैं हम फिल्म बनाई थी। इन दोनों ही फिल्मों ने अच्छी सफलता हासिल की। बॉलीवुड में सेक्स कॉमेडी फिल्मों का अलग से कोई जॉनर नहीं है। इन दो फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को एक नया जॉनर दिया। इन दोनों ही फिल्मों में तुषार कपूर और रितेश देशमुख की जोड़ी को पसंद किया गया। अब इस सीरिज से रितेश हट रहे हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रैंड मस्ती ने किया शानदार कारोबार

many sex comedy film will relese next year

इन दो फिल्मों के अलावा इंद्र कुमार की फिल्‍म ग्रैंड मस्ती भी सेक्स कॉमेडी के रूप में हिट रही है। इस फिल्म में भी रितेश देशमुख ने अच्छी कॉमेडी की थी। रितेश के साथ इसमें आफताब शिवदसानी और विवेक ओबेरॉय थे। बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने 100 करोड़ कमाकर समीक्षकों के साथ आम दर्शकों को भी चौंका दिया था। अब इस फिल्म के सीक्वल की भी तैयारियां हैं।

विज्ञापन

सनी लियोनी भी करेंगी सेक्स कॉमेडी

many sex comedy film will relese next year

पोर्न सनसनी सनी लियोनी भी सेक्स कॉमेडी करती नजर आएंगी। सनी लियोनी मस्तीजादे फिल्म में कॉमेडी करती नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रितेश देशमुख होंगे। पहले वह इस फिल्म को करने के लिए मना कर चुके थे। इस फिल्म को मिलाप जावेरी निर्देशित करेंगी। मिलाप ने ही ग्रैंड मस्ती की कहानी और पटकथा लिखी थी। इस फिल्म की शूटिंग इसी अगस्त से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed