'कई हीरो हैं जो जूस में भी शराब मिलाते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक के बाद एक फ़िल्मों की झड़ी लगाए हुए हैं, भले ही उनमें से कई बॉक्स ऑफ़िस पर औंधे मुँह जा गिरी हों। उनकी हाल की फ़िल्मों में एक बात सामान्य दिख रही है और वो है शराब को लेकर एक गाना जैसे 'जॉनी-जॉनी', 'पार्टी आल नाइट' और 'मैं हूं अल्कोहॉलिक'।
अक्षय कुमार से जब ये पूछा गया की क्यों वह इन गानों को प्रोत्साहन दे रहे हैं और क्यों वह अपनी फ़िल्मों में शराब को लेकर गाने बनाते हैं? इस पर अक्षय कहते है, "मैं असल ज़िंदगी में शराब नहीं पीता। ये सब जानते हैं और यही वजह है कि मैं सिर्फ़ गाने में ऐक्टिंग कर रहा हूं।"
दिन की शुरुआत शराब से
अक्षय के मुताबिक़, "लेकिन हां मैं ऐसे कई अभिनेताओं को जनता हूं जिनकी दिन की शुरुआत ही शराब से होती है। वे तो नारियल के पानी में भी शराब डालकर पीते हैं।"
वह कहते हैं, "इतना ही नहीं ऐसे लोग हैं जो ऑरेंज जूस के गिलास में शराब मिलाकर दावा करते हैं की वे अपने हेल्थ का कितना ध्यान रखते हैं जबकि पब्लिक के सामने धोखा देते हैं जूस के नाम पर।"