{"_id":"677fdace9d2aadfb6700e20d","slug":"manoj-bajpayee-started-feeling-guilty-after-the-success-of-satya-akshay-khanna-helped-him-this-was-reason-2025-01-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: 'सत्या' की सफलता के बाद खुद को दोषी मानने लगे मनोज बाजपेयी, अक्षय खन्ना ने की मदद, ये थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Manoj Bajpayee: 'सत्या' की सफलता के बाद खुद को दोषी मानने लगे मनोज बाजपेयी, अक्षय खन्ना ने की मदद, ये थी वजह
Thu, 09 Jan 2025 07:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 09 Jan 2025 07:49 PM IST
सार
मनोज बाजपेयी ने सत्या की सफलता के बाद अपने आप को दोषी मानना शुरू कर दिया था। इस दौरान मनोज बाजपेयी को अक्षय खन्ना ने मदद की थी।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी- अक्षय खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'सत्या' को लेकर बात की है। मनोज ने खुलासा किया कि उन्हें शुरू में फिल्म की सफलता से दोषी और असहज महसूस हुआ। यह अक्षय खन्ना थे जिन्होंने उन्हें इन भावनाओं से उबरने में मदद की, उन्हें दोषी महसूस न करने और अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करने की सलाह दी। मनोज बाजपेयी का मानना है कि उनके करियर पर इस फिल्म ने स्थायी प्रभाव छोड़ा।
विज्ञापन
अक्षय खन्ना ने की मनोज बाजपेयी की मदद
मनोज बाजपेयी ने कहा कि इस फिल्म ने उन्हें बहुत प्रसिद्धि दिलाई। इस फिल्म के साथ उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। उन्होंने कहा कि अचानक मिली सफलता के बाद उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा था। अक्षय खन्ना ने उन्हें इस दौर से बाहर निकलने में मदद की और उन्हें सलाह दी, "मनोज, तुम अपनी सफलता के बारे में इतना दोषी क्यों महसूस कर रहे हो? इसे स्वीकार करो।"

असहज हो गए मनोज बाजपेयी
मिडडे से बातचीत में मनोज बाजपेयी ने कहा, 25 साल बिना किसी सफलता के काम करने के बाद उन्हें मिली नई लोकप्रियता से असहज महसूस हुआ। उन्होंने कहा, हमने पिछले कई सालों तक ऐसा कुछ महसूस नहीं किया था। लोग मुझसे पूछते थे कि सफलता मिलने के बाद आप अच्छा महसूस कर रहे होंगे, इस पर वे कहते थे ऐसा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, 'नहीं, 25 सालों से मुझे वह अटेंशन नहीं मिली थी इसलिए मैं ऐसा महसूस कर रहा था'।

बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी छाए मनोज
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बड़े पर्दे के साथ ओटीटी पर भी अपना जलवा बिखेरा है। मनोज ने कोंकणा सेन शर्मा के साथ नेटफ्लिक्स ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर सीरीज 'किलर सूप' में भी अभिनय किया। उनकी अन्य फिल्मों में 'साइलेंस 2: द नाईट आउल बार शूटआउट', 'भैया जी' और 'डिस्पैच' शामिल हैं।