फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj bajpayee sent medicine list and Farah Khan offered food after hearing Pooja chopra tested covid19 positive

पूजा चोपड़ा के कोरोना संक्रमित होने पर मनोज बाजपेयी और फराह खान ने यूं की मदद, अभिनेत्री ने जताई खुशी

Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 01 May 2021 11:55 PM IST
सार

  • पूजा चोपड़ा के कोरोना संक्रमित होने पर बॉलीवुड से आई मदद
  • मनोज वाजपेयी ने पूजा को भेजी दवाईयों की लिस्ट
  • पूजा ने बताया उन्हें सांस लेने में हो रही है तकलीफ

विज्ञापन
Manoj bajpayee sent medicine list and Farah Khan offered food after hearing Pooja chopra tested covid19 positive
मनोज बाजपेयी, पूजा चोपड़ा, फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मनोरंजन जगत इस वक्त कोरोना की चपेट में हैं। जहां कई सितारे संक्रमण से उबर चुके हैं तो वहीं कई सितारे कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री पूजा चोपड़ा ने बताया कि वो भी कोरोना संक्रमित हो चुकी हैं। उनके लिए इस मुश्किल समय को काटना काफी मुश्किल भरा लग रहा है। हालांकि बॉलीवुड सेलेब्स आम लोगों के साथ अपने इंडस्ट्री के लोगों की भी मदद कर रहे हैं। ऐसे में पूजा चोपड़ा को भी हाल ही में मदद मिली है।

विज्ञापन


पूजा चोपड़ा ने बताया कि जबसे उन्होंने अपने कोरोना संक्रमित होने की खबर साझा की है तबसे उन्हें बॉलीवुड से भी भरपूर मदद मिल रही है। पूजा ने कहा, 'मेरे फैमिली डॉक्टर कोविड स्पेशलिस्ट हैं। मैं अपनी सारी हेल्थ अपडेट उन्हें ही दे रही हूं। हालांकि जब मैंने इस बात की जानकारी दी तब अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुझे दवाईयों की पूरी लिस्ट भेजवा दी है और साथ ही मुझे बताया है कि कौन सी ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना चाहिए'।
विज्ञापन


आगे पूजा ने कहा कि, 'सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म डायरेक्टर फराह खान ने भी मुझे मैसेज कि क्या मुझे खाना चाहिए? क्योंकि मैं अकेले रह रही हूं तो खाने के लिए उन्हें मैसेज कर सकती हूं। बता दें कि पूजा चोपड़ा ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की जानकारी देने के साथ कहा था कि उनके लक्षण हल्के हैं, लेकिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स उनकी मदद के लिए खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुद पूजा भी सोशल मीडिया के जरिए लोगों की मदद कर रही हैं। पूजा ने बताया कि ,' हम लोग गोवा में फिल्म 'जहां चार यार' की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान हमें पता चला कि हमारी को-स्टार मेहर विज को कोरोना हो गया है। इसके बाद प्रोडूसर ने बताया कि शूट बाद में करेंगे।' फिर जब मैं मुंबई लौटी तो मेरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई और मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया। ये एक कठिन समय है, लेकिन इसे सकारात्मका के साथ काटना है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed