{"_id":"571b37cd4f1c1b2e228b45a7","slug":"manoj-bajpai-to-be-honoured-with-dadasaheb-phalke-award-for-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज बाजपेयी को इस साल का दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनोज बाजपेयी को इस साल का दादा साहेब फाल्के फाउंडेशन अवार्ड
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 23 Apr 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतिभाशाली अभिनेता के मनोज बाजपेयी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। मनोज को इस साल दादा साहब फाल्के बेस्ट एक्टर अवार्ड (क्रिट्क्स च्वाइस) से नवाजा जाएगा। मनोज बाजपेयी को ये अवार्ड फिल्म 'अलीगढ़' में शानदार अभिनय के लिए दिया जाएगा। अलीगढ़ में मनोज बाजपेयी ने एक समलैंगिक प्रोफेसर की भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी को प्रोफेसर सिरास के अपने रोल के लिए खूब तारीफें मिली थीं। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आए हैं। दादासाहब फाउंडेशन की ओर से दिए जाने वाला ये पुरस्कार, दादासाहब की 147 वीं जयंती पर मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान दिए जाएंगे। मनोज वाजपेयी को अवार्ड मिलने से फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता काफी खुश हैं। उन्होंने ट्वीट कर इस पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
Dadasaheb Phalke Award in the Best Actor (Critics’ Choice) to @BajpayeeManoj for his portrayal of Professor Ramchandra Siras in #Aligarh.
विज्ञापन विज्ञापन— Hansal Mehta (@mehtahansal) April 22, 2016