{"_id":"5d9d4c698ebc3e014950a45b","slug":"manoj-bajpai-hit-series-the-family-man-second-season-shooting-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"द फैमिली मैन के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू, एजेंट श्रीकांत की कहानी इस बार नए गुल खिलाएगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
द फैमिली मैन के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू, एजेंट श्रीकांत की कहानी इस बार नए गुल खिलाएगी
Wed, 09 Oct 2019 08:27 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 09 Oct 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
manoj bajpai
जासूसी कथानक वाली वेब सीरीज के सीजन में प्राइम वीडियो की सीरीज द फैमिली मैन सब पर भारी पड़ी है। अरसे बाद अभिनेता मनोज बाजपेयी अपने पूरे दमखम में दिखे और इसी के चलते इस सीरीज ने भारत के अलावा दुनिया के दूसरे देशों में भी जबर्दस्त लोकप्रियता हासिल कर ली है। वेब सीरीज पर नजर रखने वाले ज्यादातर दर्शकों ने ये सीरीज या तो देख ली है या देखने की कतार में हैं। इसी बीच पता ये चला है कि वेब सीरीज के निर्माताओं ने इसके दूसरे सीजन की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
द फैमिली मैन का कथानक ऐसा है कि इसके हर सीजन में एक नई कहानी तैयार की जा सकती है। मनोज बाजपेयी का किरदार एक ऐसे जासूस का है जो अपने परिवार को भी नहीं बता सकता कि वह दरअसल करता क्या है। घर वाले उसे दफ्तर में काम करने वाले किसी कर्मचारी की तरह ही तवज्जो देते हैं और अपने कार्यक्षेत्र में श्रीकांत नामक इस किरदार की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है। कार्यक्षेत्र और घरेलू रिश्तों के संतुलन की अनूठी कहानी कहती इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन काफी रोमांचक होने वाला है।
सूत्रों से पता चला है कि द फैमिली मैन की निर्माता निर्देशक जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके पहले सीजन के साथ ही दूसरे सीजन की भी शूटिंग करते रहे हैं। सीरीज के दूसरे सीजन की शूटिंग भी आधे के करीब पूरे हो जाने की जानकारी सूत्रों ने दी है। इस बार कहानी में कुछ नए किरदारों की एंट्री होने वाली है। दूसरा सीजन भी अखबारों में छपी खबरों के आधार पर ही विकसित किया गया है।