{"_id":"5c6e2b03bdec22077e437126","slug":"manjot-singh-will-seen-in-ayushmann-khurrana-film-dream-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ड्रीमगर्ल' को मिला मसखरा साथी, आयुष्मान खेमे में नई एंट्री","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'ड्रीमगर्ल' को मिला मसखरा साथी, आयुष्मान खेमे में नई एंट्री
Thu, 21 Feb 2019 10:07 AM IST
anand anand
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:07 AM IST
विज्ञापन
ayushmann khurrana
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के टॉप 3 सितारों में अपनी जगह बना चुके आयुष्मान खुराना की अगली फ़िल्म 'ड्रीम गर्ल' को सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए फिल्म वितरकों की एडवांस बुकिंग अभी से शुरू हो गई है। जैसे-जैसे फिल्म की शूटिंग पूरी होने के करीब आ रही है, पूरे देश और विदेश से भी इस फिल्म के लिए दाम लगने शुरू हो चुके है। और, फिल्म के निर्माता 'ड्रीम गर्ल' को लेकर दर्शकों में उत्सुकुता बनाए रखने के लिए नए-नए जतन भी कर रहे हैं।
इन्हीं कोशिशो की अगली कड़ी है 'ड्रीम गर्ल' परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री। युवाओं के बीच काफी चर्चित अभिनेता मनजोत सिंह जिन्हें आखिरी बार फुकरे फ्रैंचाइज़ी में देखा गया था, इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के सबसे अच्छे दोस्त की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे।
मनजोत कहते हैं, “मैं आयुष्मान और निर्देशक राज शांडिल्य के साथ काम इस फिल्म में काम करने का बुलावा आने के बाद से ही काफी उत्साहित रहा हूं। मुझे इसी कहानी हाल के दिनों की सबसे मजेदार स्क्रिप्ट्स में से एक लगी।" अंधाधुन और बधाई हो की शानदार सफलता के बाद रिलीज होने वाली आयुषमान खुराना की अगली फ़िल्म ड्रीम गर्ल होगी। फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुशरत भरूचा भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।