{"_id":"801c4c6a8a4f3e779c16301f19514d23","slug":"manisha-koirala-is-working-for-cancer-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीषा ने चुना नया काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीषा ने चुना नया काम
अमर उजाला,मुंबई
Updated Thu, 03 Oct 2013 02:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंसर का इलाज करवा कर मुंबई लौटी मनीषा कोईराला अब इस बीमारी से पीडि़तों के लिए काम कर रही हैं। मनीषा ने ठान ली है कि वे कैंसर की बीमारी से ग्रसित लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगी।
विज्ञापन
इधर वे कोलकाता में हैं, जहां उन्होंने बांग्ला हीरोइन रितुपर्णा सेनगुप्ता द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भागीदारी की है। बता दें कि रितुपर्णा सेनगुुप्ता तमाम सामाजिक गतिविधियों में संलग्न रहती हैं। वे मनीषा से बहुत प्रभावित हैं कि उन्होंने बड़े साहस के साथ कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का मुकाबला किया।
विज्ञापन
असल में मनीषा तमाम कैंसर पीडि़तों से मिलकर यह बताती हैं कि कैसे इस बीमारी में आत्मबल बनाए रखा जाए। इस दौरान वे अपने अनुभव भी बताती हैं कि मरीजों को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए और उनके अभिभावकों को किस तरह का भावनात्मक सपोर्ट देना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि रितुपर्णा सेनगुप्ता मनीषा से तब मिली थीं, जब वे न्यूयार्क में अपनी बीमारी का इलाज करवा रही थीं। तब उन्होंने मनीषा की हौसला बढ़ाया था।