फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha Koirala excited for Heeramandi 2 want to explore new dimension in acting

Manisha Koirala: मनीषा कोइराला 'हीरामंडी-2' को लेकर हैं खुश, कहा-'अभिनय में नए आयाम तलाशना चाहती हूं'

Fri, 08 Nov 2024 04:00 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 08 Nov 2024 04:00 PM IST
सार

इस साल मनीषा कोइराला ने सीरीज 'हीरामंडी' में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। अब वह इसके दूसरे सीजन में अभिनय करने को लेकर उत्साहित हैं। हाल ही में इस सीरीज और अभिनय से जुड़ी बातें साझा कीं मनीषा कोइराला ने। 

विज्ञापन
Manisha Koirala excited for Heeramandi 2 want to explore new dimension in acting
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम@m_koirala

विस्तार

मनीषा कोइराला ने अपने अभिनय करियर में कई हिट और बेहतरीन फिल्में दीं। अचानक जब उनको कैंसर हुआ, तो मनीषा के करियर में ब्रेक लग गया। कैंसर से ठीक होने के बाद वह फिर से फिल्मों में सक्रिय हो गईं। उन्होंने अपनी जिंदगी के अलावा फिल्मों में भी नई पारी की शुरुआत की। अलग-अलग तरह के किरदार निभाने शुरू किए। इस साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में उनकी अदाकारी दर्शकों से लेकर आलोचकों तक को पसंद आई। अब वह 'हीरामंडी-2' में काम करने को लेकर खुश हैं, इस सीरीज को अपने लिए बहुत ही खास मानती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने 'हीरामंडी-2' और अपने आगे के करियर को लेकर बात की।

विज्ञापन

Manisha Koirala excited for Heeramandi 2 want to explore new dimension in acting
मनीषा कोइराला - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीरामंडी-2' को मानती हैं बड़ा प्रोजेक्ट
मनीषा 'हीरामंडी-2' के बारे में कहती हैं, 'यह मेरे लिए लाइफ टाइम का प्रोजेक्ट है। अभी मुझे नहीं पता है कि इस पर कब काम शुरू होगा। दरअसल, अभी तो संजय लीला भंसाली फिल्म 'लव एंड वॉर' में व्यस्त हैं, इसके बाद ही वह 'हीरामंडी-2' पर काम करेंगे।' मनीषा इस सीरीज के दूसरे पार्ट में काम करने का लेकर काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनौतीपूर्ण किरदार करना चाहती हैं 
मनीषा कोइराला आगे कहती हैं, 'कैंसर से ठीक होने के बाद मैं अपने जीवन का आनंद ले रही हूं। मुझे खुशी है कि मुझे काम करने और बेहतरीन किरदार करने का मौका मिल रहा है। मुझे अच्छे निर्देशकों के साथ भी काम करने का मौका मिला है। अब मैं चाहती हूं कि अभिनय में नए आयाम तलाश करूं। मैं चुनौती स्वीकार करना चाहती हूं। साइड रोल करने के लिए मैं उत्सुक नहीं हूं।' 

विज्ञापन

Manisha Koirala excited for Heeramandi 2 want to explore new dimension in acting
मनीषा कोइराला की फिल्में 'दिल से' और 'बॉम्बे' - फोटो : सोशल मीडिया

पुरानी फिल्मों को लेकर बातें 
मनीषा ने पिछले दिनों अपनी पुरानी फिल्मों को लेकर भी कई इंटरव्यू में बात की। इसमें 'दिल से' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्में शामिल रहीं। 'दिल से' के बारे में तो उन्होंने बताया कि इसमें शाहरुख का किरदार मरने वाला नहीं था, लेकिन बाद में फिल्म का अंत बदल दिया गया। वहीं 'बॉम्बे' में काम करने के लिए भी उन्हें मना किया गया था, लेकिन मनीषा ने अपने मन की सुनी और इस फिल्म में निर्देशक मणिरत्नम के साथ काम किया। आगे चलकर उनका फैसला सही साबित हुआ और 'बॉम्बे' फिल्म हिट साबित हुई। 

Manisha Koirala: मनीषा ने कहा-'शाहरुख के किरदार को 'दिल से' में मरना नहीं था', फिर ऐसा क्यों हुआ, जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed