फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manisha Koirala Reveals Shah Rukh Khan Character Was not Meant to Die in Dil Se

Manisha Koirala: मनीषा ने कहा-'शाहरुख के किरदार को 'दिल से' में मरना नहीं था', फिर ऐसा क्यों हुआ, जानिए

Thu, 07 Nov 2024 04:36 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 07 Nov 2024 04:36 PM IST
सार

मनीषा कोइराला को फिल्म 'दिल से' में शाहरुख के साथ खूब पसंद किया गया, लेकिन आखिर में जब शाहरुख का किरदार फिल्म में मर गया, तो दर्शकों को बहुत बुरा लगा। हाल ही में मनीषा ने बताया कि पहले फिल्म का यह अंत बिल्कुल नहीं था। 

विज्ञापन
Manisha Koirala Reveals Shah Rukh Khan Character Was not Meant to Die in Dil Se
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई

विस्तार

मणि रत्नम के निर्देशन में बनीं फिल्म 'दिल से (1998)' में मनीषा कोइराला और शाहरुख खान की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत सराहा। फिल्म में उनके अभिनय से भी दर्शक काफी प्रभावित हुए। एक बात का बुरा शाहरुख खान के फैंस को लगा कि फिल्म  के आखिर में उनका किरदार मर जाता है। हाल ही में मनीषा ने बताया कि पहले फिल्म का यह अंत नहीं था, फिल्म 'दिल से' में शाहरुख के किरदार को मरना नहीं था। फिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म के आखिर में शाहरुख के किरदार को मार दिया गया, इसकी असल वजह मनीषा ने एक इंटरव्यू में बताई। 

विज्ञापन
Trending Videos

Manisha Koirala Reveals Shah Rukh Khan Character Was not Meant to Die in Dil Se
फिल्म 'दिल से' में शाहरुख-मनीषा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले कहानी का अंत अलग तरह से लिखा गया
मनीषा बताती हैं, 'जब फिल्म 'दिल से' की कहानी लिखी गई, तो शाहरुख के किरदार को इसमें मरना नहीं था। लेकिन आखिर में अंत को बदल दिया गया, शाहरुख का किरदार मेरे किरदार के साथ खुद को बम से उड़ा देता है। पहले जो अंत लिखा गया था, उसके हिसाब से शाहरुख का किरदार मेरे किरदार को रोकता है, लेकिन मेरा किरदार अपने लक्ष्य से हटता नहीं है। ऐसे में शाहरुख के किरदार के पास कोई विकल्प नहीं बचता और वह मेरे किरदार को बम से खुद को उड़ाने से रोकने की कोशिश नहीं करता। लेकिन आखिर में फिल्म से जुड़े लोगों को लगा कि ऐसा अंत दिखाकर शाहरुख और मेरे किरदार के बीच के प्यार को अच्छे से नहीं दिखा पाएंगे। बाद में शाहरुख का किरदार लोगों को धमाकों से बचाने के लिए मेरे किरदार के साथ मिलकर खाली जगह पर खुद को बम से उड़ा देता है। ऐसा अंत दिखाकर फिल्ममेकर्स यह साबित कर पाए कि शाहरुख के किरदार का प्यार मेरे किरदार के लिए बहुत अधिक रहा, साथ ही वह लोगों की जान बचाने में भी कामयाब रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Manisha Koirala Reveals Shah Rukh Khan Character Was not Meant to Die in Dil Se
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम-@madhuridixitnene

माधुरी की तारीफ की मनीषा ने
इसी इंटरव्यू में माधुरी की तारीफों के पुल भी मनीषा कोइराला ने बांधे। अपने युवा दिनों में मनीषा की तुलना माधुरी से की जाती थी। इस बात से आज वह काफी खुश हैं। वह माधुरी को एक उम्दा अभिनेत्री और इंसान मानती हैं। दोनों ने फिल्म 'लज्जा' में साथ काम किया। इस दौरान मनीषा ने जाना कि माधुरी कितनी मेहनती कलाकार हैं, इस वजह से वह उनकी कायल हो गई। 

विज्ञापन

'बॉम्बे' में मणि रत्नम के साथ काम किया 
मनीषा कोइराला ने 'दिल से' से पहले  फिल्म 'बॉम्बे (1995)' में भी मणि रत्नम के साथ काम किया। उस फिल्म में भी उनकी खूबसूरती और अभिनय को उभारने में मणि रत्नम कामयाब रहे। यही कारण है कि बतौर अभिनेत्री आज भी मनीषा निर्देशक मणि रत्नम का बहुत सम्मान करती है। हाल ही में उन्होंने बताया कि जब यह फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी, तो कई लोगों ने उनके मन में शक डाल दिया कि अगर यह फिल्म की तो आगे हीरोइन के रोल नहीं मिलेंगे। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी और मणि रत्नम के साथ काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed