{"_id":"7bb46ba0-3b7c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"manisha-discharge-from-the-hospital-will-going-to-u-s-for-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के लिए अमेरिका गईं मनीषा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलाज के लिए अमेरिका गईं मनीषा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 03 Dec 2012 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद फिल्म अभिनेत्री मनीषा कोईराला इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं। वह शनिवार को अमेरिका पहुंच गई हैं। उन्हें कैंसर की शिकायत बताई जा रही है। मुंबई के जसलोक अस्पताल में तीन दिन तक भर्ती रहीं 42 वर्षीय अभिनेत्री परिवार के साथ वहां इलाज कराएंगी। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उनकी हालत पहले से काफी बेहतर है और वह जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।
विज्ञापन
आशंका जताई जा रही है कि ज्यादा शराब और सिगरेट पीने की लत के कारण मनीषा कैंसर की चपेट में आ गई हैं। अचानक बेहोश हो जाने के कारण उन्हें 28 नवंबर को जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अस्पताल से छुट्टी हो जाने के बाद मनीषा के परिवार ने कहा था कि उन्हें जल्द ही हम अमेरिका ले जाएंगे।
विज्ञापन