फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manish Malhotra announce Naseeruddin Shah Vijay Verma Fatima Sana Shaikh starrer his third film Ul Jalool Ishq

Ul Jalool Ishq: नसीरुद्दीन शाह, विजय और फातिमा करेंगे 'उल जलूल इश्क', मनीष मल्होत्रा की तीसरी फिल्म का एलान

Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 12:57 PM IST
सार

'उल जलूल इश्क' इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म होगी। मनीष इससे पहले "बन टिक्की" और "ट्रेन फ्रॉम छपरौला" बना चुके हैं।

विज्ञापन
Manish Malhotra announce Naseeruddin Shah Vijay Verma Fatima Sana Shaikh starrer his third film Ul Jalool Ishq
उल जुलूल इश्क - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साल 2015 में आई फिल्म 'हवाईजादा' फेम निर्देशक विभु पुरी अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं। विभु पुरी अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी स्टारर 'उल जलूल इश्क' बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म से गीतकार-संगीतकार की जोड़ी के रूप में गुलजार और विशाल भारद्वाज की भी वापसी हो रही है, जो इस फिल्म का म्यूजिक तैयार करेंगे। 

विज्ञापन

Manish Malhotra announce Naseeruddin Shah Vijay Verma Fatima Sana Shaikh starrer his third film Ul Jalool Ishq
उल जुलूल इश्क स्टार कास्ट के साथ मनीष मलोहत्रा और विभु पुरी - फोटो : सोशल मीडिया
मनीष मल्होत्रा की तीसरी फिल्म
'उल जलूल इश्क' इंडस्ट्री के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टेज 5 प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म होगी। मनीष इससे पहले "बन टिक्की" और "ट्रेन फ्रॉम छपरौला" बना चुके हैं। मंगलवार को मनीष ने इस फिल्म की घोषणा अपने इंस्टाग्राम पर नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी की तस्वीर शेयर करके दी। 

View this post on Instagram

A post shared by Manish Malhotra (@manishmalhotra05)

विज्ञापन
विज्ञापन

'कैप्शन में लिखी प्यारी लाइन'
इस पोस्ट के कैप्शन में मनीष ने एक प्यारी से लाइन भी लिखी, जो फिल्म के टाइटल सॉन्ग के बोल लग रहे हैं। मनीष ने लिखा, 'इस बेवकूफियां, नादान गलतियां, बड़ी भूल है इश्क; सच पूछिए तो मेरे हुजूर उल जलूल है इश्क!'।
12th Fail: 12वीं फेल के इस सीन में IPS मनोज शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी का है कैमियों? क्या आपने किया नोटिस

विज्ञापन

9 जनवरी से शुरू होगी शूटिंग
मनीष ने आगे लिखा, 'मुझे अपने स्टेज 5 प्रोडक्शन की तीसरी फिल्म निर्माण की घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम विभु पुरी द्वारा लिखित और निर्देशित एक खूबसूरत फिल्म उल जलूल इश्क ला रहे हैं, जिसकी शूटिंग 9 जनवरी से बेहद प्रतिभाशाली नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी के साथ शुरू हो रही है। इनके साथ काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है।'
Fighter: 'फाइटर' की रिलीज से पहले सिद्धार्थ को सता रहा 'पठान' वाला डर, पोस्ट में लिखा 'हो रही घबराहट और चिंता'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed