फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried

Mandira Bedi: जब मंदिरा बेदी को पीने पड़े अपमान के घूंट, दिग्गज क्रिकेटरों की टिप्पणियों पर खूब रोईं अभिनेत्री

Sat, 21 Dec 2024 03:41 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 21 Dec 2024 03:41 PM IST
सार

Mandira Bedi: अभिनेत्री मंदिरा बेदी ने साल 2003 के क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान बतौर क्रिकेट प्रस्तोता काम किया है। हाल ही में उन्होंने तब के अपने अनुभव साझा किए हैं।

विज्ञापन
Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried
मंदिरा बेदी-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मंदिरा बेदी ने 1990 के दशक में बतौर कलाकार अपना सफर शुरू किया। कई चर्चित शो में अहम रोल अदा करने के बाद उन्हें साल 2003 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में बतौर प्रस्तोता नियुक्त किया गया। इस दौरान अभिनेत्री को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। मंदिरा बेदी ने बताया कि तब क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों ने उन पर 'अपमानजनक' टिप्पणियां की थीं, जिनसे वे बहुत आहत हुईं और फूट-फूटकर रोया करती थीं। मंदिरा बेदी ने बताया कि 2000 के दशक में जब उन्होंने क्रिकेट प्रिजेंटर के रूप में करियर शुरू किया तो उन्हें लैंगिक भेदभाव का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा कि शुरुआती कुछ दिन क्रिकेट प्रस्तोता के रूप में काम करना उनके लिए वाकई बेहद सुखद अनुभव रहा। लेकिन, फिर चुनौतियां शुरू हुईं। करीना कपूर के शो 'व्हाट वूमन वॉन्ट' में बात करते हुए अभिनेत्री ने यह खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

लोग नहीं स्वीकार कर पा रहे थे
मंदिरा बेदी नेकहा, 'अब, क्रिकेट या खेल प्रसारण में हर जगह महिलाओं के लिए जगह है, लेकिन जब आप ऐसा करने वाले पहले व्यक्ति होते हैं, तो लोग आपको अलग निगाह से देखते हैं। वे आप पर कमेंट करते हैं और आपको बताते हैं कि आप वहां के लायक नहीं हैं'। ऐसी जगहों पर महिला को देखकर यही कहा जाता है, 'वो यहां क्या कर रही है? क्रिकेट पर चर्चा क्यों कर रही है'? उन्होंने आगे कहा, 'मेरे ऊपर भले कमेंट किए गए, लेकिन चैनल ने मुझे सवाल पूछने के लिए शामिल किया। वे नए दर्शक पाना चाहते थे और इसलिए उन्होंने मुझे मौका दिया। शुरुआत में यह मुश्किल था, क्योंकि बहुत कम लोग स्वीकार कर रहे थे'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम @ mandirabedi

सिर झुकाकर रोया करती थीं मंदिरा
मंदिरा बेदी ने बताया कि उन दिनों लाइव टेलीकास्ट के बाद वे हर दिन फूट-फूटकर रोती थीं। एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले एक हफ्ते में मेरे दिमाग में बहुत ज्यादा बोझ रहा। मैं बेहद चिंतित थी। बुरी तरह घबराई हुई। कैमरे की रेड लाइट आते ही चुप हो जाया करती। मुझे ये यकीन ही नहीं होता कि ये मैं ही हूं। मैं बस यही चाहती थी कि मुझे स्वीकार किया जाए, सिर्फ फर्नीचर का हिस्सा बनना चाहती थी। मंदिरा ने आगे कहा, 'एक हफ्ता हिचकिचाहट और गलतियों से भरा रहा। शो के आखिर में सिर झुकाकर मैं खूब रोती। अपने दोनों तरफ बैठे दिग्गजों से सवाल पूछती और वे बस मुझे देखते रहते। वे कैमरे की तरफ मुड़कर कुछ भी जवाब दे दिया करते, उसमें मेरे सवाल से जुड़ा कोई जवाब नहीं होता। शायद मेरे सवाल उनके लिए महत्पूर्ण नहीं थे। इससे मुझे बेइज्जती महसूस होती'।

ये खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss 18 Promo: दिग्विजय राठी के एविक्शन से हैरान सलमान खान, शिल्पा-चुम और करण की लगाई जोरदार क्लास

विज्ञापन

Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried
मंदिरा बेदी-करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

चैनल ने की मदद और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा
अभिनेत्री ने कहा धीरे-धीरे चीजें बदलीं और उनका आत्मविश्वास वापस आया। मंदिरा ने कहा, 'चैनल ने मुझे बुलाया और कहा हमने आपको एक हजार महिलाओं में से चुना है, हमें लगता है कि आप इस लायक हैं। आप कोई विश्लेषक, विशेषज्ञ या कमेंटेटर नहीं हैं। आप प्रिजेंटर हैं। वहां जाओ, फन करो और अपनी पर्सनैलिटी दिखाओ। चैनल के इस हस्तक्षेफ ने बहुत मदद की और फिर उस दिन से मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मेरे सवाल पूछने पर जब सही जवाब नहीं मिला तो मैंने दिग्गजों को टोका। धीरे-धीरे लोग मुझे स्वीकार कर रहे थे और सम्मान भी मिल रहा था'।

ये खबर भी पढ़ें:
Year Ender 2024: सलमान के घर पर गोलीबारी, साउथ सुपरस्टार ने अपने ही फैन की जान ली; ये रहे साल के 10 बड़े विवाद

Mandira Bedi talks about challenges she faced when she started career as cricket presenter says I was worried
मंदिरा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम

मंसूर अली खान पटौदी से जुड़ा किस्सा सुनाया
मंदिरा बेदी ने करीना कपूर के ससुर यानी सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से जुड़ा किस्सा भी साझा किया और कहा कि उनसे बहुत सम्मान मिला। मंदिरा ने कहा, 'जब लोग मुझसे पूछते हैं कि 2003 में विश्व कप जीतने पर आपको सबसे अच्छी तारीफ क्या मिली थी? तो वह आपके ससुर से मिली थी। वे सेमीफाइनल और फाइनल के लिए आए थे। वे बहुत प्यारे शख्स थे। जब वे पहली बार मुझसे मिले, तो उन्होंने हाथ मिलाया और कहा, 'तो आप वही मंदिरा बेदी हैं, जिसके बारे में सब बातें करते हैं। उनसे ये सुनकर मुझे बहुत अच्छा महसूस हुआ'।

ये खबर भी पढ़ें:
Tamannaah Bhatia B'day: तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर प्रशंसकों को मिला तोहफा, 'ओडेला 2' का नया पोस्टर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed