Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Man murdered at Noida farmhouse where Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani was shot

RARKPK: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी' के 'रंधावा मेंशन' में हुआ कत्ल, एक आदमी की गोली मारकर की गई हत्या

Wed, 29 Nov 2023 11:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 29 Nov 2023 11:21 PM IST
सार

फिल्म में करोल बाग में दिखाया गया यह महल जैसा घर असलियत में ग्रेटर नोएडा में स्थित है। फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति के मृत पाए जाने के बाद से यह सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान 55 वर्षीय अशोक यादव को उनके बेटे के ससुर शेखर ने गोली मार दी।

विज्ञापन
Man murdered at Noida farmhouse where Ranveer Singh Alia Bhatt Karan Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani was shot
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, ग्रेटर नोएडा में स्थित फार्म हाउस - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक करण जौहर ने लंबे अंतराल के बाद 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के साथ निर्देशन की दुनिया में वापसी की थी। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से भरपूर प्यार मिला था। शानदार कहानी के साथ ही फिल्म की और चीज थी, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था वह फिल्म में रॉकी यानी रणवीर सिंह का घर 'रंधावा पैराडाइज' था। फिल्म में करोल बाग में दिखाया गया यह महल जैसा घर असलियत में ग्रेटर नोएडा में स्थित है। फिल्म की रिलीज के महीनों बाद यह फार्म हाउस एक बार फिर चर्चा में है। दरअसल, यहां पर एक शख्स का मर्डर हुआ है, जिसके चलते यह खबरों में बना हुआ है। 

विज्ञापन

'रंधावा मेंशन' में हुआ मर्डर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, उत्तर प्रदेश में स्थित गौर मलबरी फार्म हाउस में 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग की गई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के किरदार रॉकी रंधावा को अपने परिवार के साथ इस फार्म हाउस में रहते दिखाया गया था। फिल्म के रिलीज होने के बाद यह फार्म हाउस काफी चर्चा में रहा था और अब एक सनसनीखेज मर्डर के चलते सुर्खियों में है। दरअसल, फार्म हाउस के अंदर एक व्यक्ति के मृत पाए जाने के बाद से यह सुर्खियों में है। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोमवार रात एक शादी समारोह के दौरान 55 वर्षीय अशोक यादव को उनके बेटे के ससुर शेखर ने गोली मार दी। मामले की जांच चल रही है।  
विज्ञापन

KWK 8: 'कॉफी विद करण' में करण ने रानी-आदित्य की शादी पर किया खुलासा, अपनी मां से झूठ बोलकर पहुंचे थे निर्देशक
विज्ञापन
विज्ञापन


55 वर्षीय अशोक की गोली मारकर की गई हत्या
सेंट्रल नोएडा की पुलिस के अनुसार, 'ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर मलबरी फार्म हाउस में शादी थी और यहीं पर गाजियाबाद के रहने वाले शेखर ने सोमवार रात करीब 9:30 बजे कथित तौर पर अशोक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अशोक के बेटे और शेखर की बेटी का तलाक चल रहा था, जिसके कारण दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।'
Karan Johar: करण जौहर ने क्रिप्टिक नोट साझा कर जारी की चेतावनी, वायरल पोस्ट से निर्देशक ने किस पर साधा निशाना?

लोगों को बेहद पसंद आए थे फार्म हाउस में शूट किए गए सीन
'रंधावा पैराडाइज' के नाम से फिल्म में दिखाया गया गौर मलबरी फार्म हाउस, करण जौहर की फिल्म की मुख्य शूटिंग लोकेशंस में से एक था। फिल्म के बहुत से भव्य सीन फार्म हाउस के अंदर शूट किए गए थे। बता दें, फिल्म की रिलीज के बाद ही यह भव्य फार्म हाउस चर्चा में आ गया था। बता दें, करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र ने मुख्य भूमिका निभाई है।
The Railway Men: दुनियाभर में बजा द रेलवे मेन का डंका, 36 देशों में ट्रेंड कर रही नेटफ्लिक्स की यह वेब सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed