फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mamta Kulkarni Spotted In Goa Wearing Modern Attire Social Media Users Troll Her

क्या ममता कुलकर्णी ने छोड़ दी संन्यास की राह? गोवा में दिखा नया लुक; यूजर्स ने किया ट्रोल

Sun, 22 Mar 2026 01:12 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 22 Mar 2026 01:12 PM IST
सार

Mamta Kulkarni Trolling: पिछले साल संन्यास लेने के कारण चर्चा में आईं ममता कुलकर्णी अपने नए लुक के कारण अब ट्रोल हो रही हैं। जानिए, ट्रोल करते हुए यूजर्स ने एक्ट्रेस को क्या कहा?

विज्ञापन
Mamta Kulkarni Spotted In Goa Wearing Modern Attire Social Media Users Troll Her
ममता कुलकर्णी का बदला अंदाज - फोटो : इंस्टाग्राम@mamtakulkarniofficial____

विस्तार

90 के दशक की हिट एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने अचानक बाॅलीवुड छोड़ दिया। पिछले साल वह संन्यास लेने के कारण चर्चा में आईं। हाल ही में उन्हें मॉर्डन कपड़ों में गोवा में देखा गया। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता कुलकर्णी को जमकर ट्रोल किया। 

विज्ञापन

साध्वी के वस्त्रों के बजाय पहनी मॉर्डन ड्रेस
संन्यास लेने के बाद ममता कुलकर्णी अक्सर साध्वी के वस्त्रों में नजर आती थीं। लेकिन अब उनके सोशल मीडिया पर कुछ नए वीडियो नजर आ रहे हैं, जिसमें वह मॉर्डन कपड़ों में नजर आ रही हैं। गोवा में अपने दोस्तों और परिवार के साथ एंज्वॉय कर रही हैं। यह देखकर कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने लगे।  

View this post on Instagram

A post shared by Mamta_Kulkarni (@mamtakulkarniofficial____)




सोशल मीडिया यूजर्स बोले- बदल गईं 
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने ममता कुलकर्णी के नए लुक को देखकर ट्रोलिंग शुरू कर दी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘उतर गया भूत संन्यासी जी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘तुम तो संन्यासी बन गई थीं, अब फिर से हीरोइन बन गईं’। इसी तरह एक और सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘साध्वी जी आज तो आप अलग लुक में हो, क्या बात है।’ इसी तरह कई यूजर्स ने ममता कुलकर्णी पर तंज कसा। 
बता दें कि पिछले दिनों एक शो ‘लाफ्टर शेफ’ में भी ममता कुलकर्णी साड़ी पहनकर पहुंची थीं तब भी कई लोग हैरान हुए थे। उस वक्त भी वह साध्वी वाले रूप से बिल्कुल दूर दिखीं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि ममता कुलकर्णी एक बार फिर से एक्टिंग की दुनिया में लौट आई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

Mamta Kulkarni Spotted In Goa Wearing Modern Attire Social Media Users Troll Her
ममता कुलकर्णी ने पिछले साल लिया था संन्यास - फोटो : अमर उजाला
ये खबर भी पढ़ें: जब शाहरुख-सलमान ने ममता कुलकर्णी से अकेले कराया पूरा गाना, एक्ट्रेस ने साझा किया ‘करण अर्जुन’ से जुड़ा किस्सा

संन्यास लेने के समय भी विवादों में 
ममता कुलकर्णी ने पिछले साल महाकुंभ में संन्यास लिया था, वह किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर भी बनीं। लेकिन बाद में विरोध के कारण अपने पद से हट गईं। इसके बाद उन्हें कई बार धार्मिक आयोजनों में देख गया, जहां वह साध्वी वेश में ही नजर आईं। 

90 के दशक में इस वजह से फेमस थीं ममता कुलकर्णी 
ममता के करियर फ्रंट की बात करें तो वह 90 के दशक में बॉलीवुड में काफी फेमस थी, अपने बोल्ड लुक, फैशन के लिए वह जानी जाती थीं। ममता कुलकर्णी ने फिल्म 'करण-अर्जुन', 'तिरंगा', 'क्रांतिवीर', 'बाजी', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' और 'चाइना गेट' जैसी बॉलीवुड फिल्में उन्होंने की थीं। इसके अलावा उन्होंने ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘कितने दिनों के बाद मिले हो’, ‘इक मुंड़ा’, ‘आएगी हर पल तुझे मेरी याद’, ‘भोली भाली लड़की’, ‘मैंने प्यार किर लिया’ और ‘भंगड़ा पाले’ जैसे हिट गाने भी बॉलीवुड फिल्मों में दिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed