फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mamta Kulkarni Bollywood Films And Song Act With Akshay Kumar Saif Ali Khan

Mamta Kulkarni Films: ममता कुलकर्णी की चर्चित फिल्में-गाने, ये आज भी किए जाते हैं याद

Fri, 24 Jan 2025 09:07 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 24 Jan 2025 09:07 PM IST
सार

ममता कुलकर्णी काफी समय पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। वह लंबे समय से संन्यासी का जीवन गुजारने की बात करती हैं। शुक्रवार को ममता कुलकर्णी को महाकुंभ में देखा गया। इस वजह से वह फिर से चर्चा में आ चुकी हैं। जानिए, एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी की दस चर्चित फिल्मों और गानों के बारे में।

विज्ञापन
Mamta Kulkarni Bollywood Films And Song Act With Akshay Kumar Saif Ali Khan
ममता कुलकर्णी - फोटो : इंस्टाग्राम-@mamtakulkarniofficial____

विस्तार

ममता कुलकर्णी ने अपने एक्टिंग करियर में कई फिल्में की हैं। वह कई बड़े एक्टर्स के साथ फिल्मों में रोमांस कर चुकी हैं। जानिए, ममता कुलकर्णी की कुछ चर्चित फिल्मोें के बारे में।

विज्ञापन

Mamta Kulkarni Bollywood Films And Song Act With Akshay Kumar Saif Ali Khan
करण अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

करण-अर्जुन 
सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म ‘करण अर्जुन (1995)’ में ममता कुलकर्णी ने बिंदिया का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ममता के हिस्से डांस सॉन्ग आए, जिसमें वह दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। इसी फिल्म में उन पर एक गाना ‘गुप चुप गुप चुप’ फिल्माया गया था, जो काफी हिट साबित हुआ।  

तिरंगा
नाना पाटेकर की फिल्म ‘तिरंगा (1992)’ में भी ममता कुलकर्णी का रोल बहुत छोटा था लेकिन उन पर दर्शकों का ध्यान जरूर गया। उन्होंने फिल्म में हरीश क मंगेतर का रोल किया था।  

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

आशिक आवारा-वक्त हमारा है 
सैफ अली खान के अपोजिट फिल्म ‘आशिक आवारा’ में ममता नजर आईं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म में ममता के किरदार का नाम ज्योति था। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी स्टारर फिल्म ‘वक्त हमारा है (1993)’ में ममता कुलकर्णी अक्षय कुमार के किरदार की गर्लफ्रेंड के रोल में नजर आईं। यह एक रोमांटिक, एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी। फिल्म में वह अक्षय के साथ रोमांस और गानों में डांस करती हुईं ज्यादा दिखीं। 

क्रांति वीर-बाजी 
ममता कुलकर्णी फिल्म ‘क्रांति वीर (1994)’ का भी हिस्सा थी, इसमें वह अतुल अग्निहोत्री की गर्लफ्रेंड के रोल में दिखीं। फिल्म में नाना पाटेकर और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं फिल्म ‘बाजी (1995)’ में भी ममता कुलकर्णी आमिर खान के साथ नजर आईं। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। 

सबसे बड़ा खिलाड़ी- घातक 
फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी (1995)’ में ममता कुलकर्णी अक्षय कुमार के साथ दिखीं। इस फिल्म वह अक्षय कुमार के किरदार का लव इंट्रेस्ट बनी थीं। सनी देओल की घातक में ममता कुलकर्णी ने स्पेशल डांस नंबर किया था, जिसके बोल थे-‘कोई आए तो ले जाए’। फिल्म के साथ-साथ यह गाना भी हिट हुआ। 

चाइना गेट- छुपा रुस्तम 
साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म ‘चाइना गेट’ में ममता कुलकर्णी ने संध्या नाम की लड़की का रोल किया था। इस फिल्म में ओम पुरी, अमरीश पुरी, नसीरुद्दीन शाह जैसे उम्दा कलाकार नजर आए थे। संजय कपूर स्टारर फिल्म ‘छुपा रुस्तम (2001)’ में भी ममता ने अभिनय किया। यह एक रोमांटिक, थ्रिलर फिल्म थी।

विज्ञापन

Mamta Kulkarni Bollywood Films And Song Act With Akshay Kumar Saif Ali Khan
करण अर्जुन फिल्म सॉन्ग 'गुप चुप गुप चुप' में ममता कुलकर्णी - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
ये हैं कुछ चर्चित गाने 
कई फिल्मों में ममता कुलकर्णी ने हिट सॉन्ग किए हैं, उनमें डांस किया है। इन्हीं गानों में से कुछ चुनिंदा गाने काफी पसंद किए गए। इनमें ‘गुप चुप गुप चुप’, ‘कितने दिनों के बाद मिले हो’, ‘इक मुंड़ा’, ‘आएगी हर पल तुझे मेरी याद’, ‘भोली भाली लड़की’, ‘मैंने प्यार किर लिया’ और ‘भंगड़ा पाले’ शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed