फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mami Mumbai Film Festival 2023 Mani Ratnam and Luca Guadagnino to Receive The Excellence In Cinema Award

MAMI Film Festival: मणिरत्नम-लूका गुआडागिनो को मिलेगा एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, इस दिन किया जाएगा सम्मानित

Wed, 25 Oct 2023 05:34 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 25 Oct 2023 05:34 PM IST
सार

भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता मणिरत्नम और इटैलियन फिल्म निर्माता लूका गुआडागिनो को मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Mami Mumbai Film Festival 2023 Mani Ratnam and Luca Guadagnino to Receive The Excellence In Cinema Award
मणिरत्नम, लूका गुआडागिनो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विस्तार

मुंबई में आयोजित होने जा रहा 'मामी फिल्म फेस्टिवल' पिछले काफी समय से चर्चा में है। आने वाली 27 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे इस फेस्टिवल को लेकर बीते काफी समय से नए-नए अपडेट सामने आ रहे हैं। जहां कुछ समय पहले सामने आया था कि इसकी शुरुआत 'द बकिंघम मर्डर्स' से होगी, वहीं अब खबर आ रही है कि इसमें दो महान फिल्म मेकर्स को 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। यह दो फिल्म मेकर्स और कोई नहीं बल्कि मणिरत्नम और लूका गुआडागिनो हैं। 

विज्ञापन

मणिरत्नम और लूका गुआडगिनो को किया जाएगा सम्मानित
भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले फिल्म निर्माता मणिरत्नम और इटैलियन फिल्म निर्माता लूका गुआडागिनो को मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह अवॉर्ड 27 अक्तूबर को फेस्टिवल के उद्घाटन वाली रात को  दोनों फिल्म निर्माताओं को दिया जाएगा। दोनों निर्देशक इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने के लिए फेस्टिवल में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

Aspirants Season 2 Review: अपूर्व कार्की के निर्देशन का नया रंग, सनी भैया व अभिलाष की ‘दुश्मनी’ में जान है
विज्ञापन
विज्ञापन


दिखाई जाएंगी दोनों की फिल्में
मणिरत्नम को एक्सीलेंस इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनकी हालिया फिल्म 'पोन्नियिन सेलवन: पार्ट वन और टू' और लूका गुआडागिनो की उनकी गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में नामांकन प्राप्त करने वाली फिल्म, 'आई एम लव' फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। मामी के एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड उन व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने सिनेमा की दुनिया में शानदार योगदान दिया है। मणिरत्नम और लूका से पहले डैरेन एरोनोफ्सकी, शर्मिला टैगोर, फर्नांडो मीरेल्स और चेन कैगे को यह सम्मान मिल चुका है।
Karan Johar: करण की सेक्शुअलिटी को सपोर्ट करने वाले पहले व्यक्ति थे शाहरुख खान, निर्माता ने बताए दोस्ती के राज

दोनों ने दी हैं कई शानदार फिल्में
पिछले चार दशक से सिनेमा में अपना योगदान देने वाले मणिरत्नम ने भारतीय सिनेमा को कई शानदार फिल्में दी हैं। इन फिल्मों में 'नायकन', 'रोजा', 'बॉम्बे', 'गुरू' और 'पोन्नियिन सेल्वन' जैसी फिल्में शामिल हैं। अगर लूका गुआडागिनो की बात करें तो उन्हें उनकी फिल्म 'आई एम लव', 'कॉल मी बाय यॉर नेम', 'ए बिगर स्प्लैश' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed