फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mami Film Festival 2019 newcomers talked india cinema and said should come out from superstars

नवोदित एक्टर्स ने एक सुर में कहा- बड़े हीरो के कॉन्सेप्ट से बाहर निकले सिनेमा जगत

Sun, 13 Oct 2019 06:18 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: anand anand Updated Sun, 13 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Mami Film Festival 2019 newcomers talked india cinema and said should come out from superstars
Mami Film Festival 2019 - फोटो : amar ujala mumbai

मुंबई में इन दिनों मामी फिल्म फेस्टिवल का रंग चढ़ा हुआ है। इस फिल्म फेस्टिवल में जहां एक तरफ दुनिया भर की ढेरों फिल्में दिखाई जानी हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस कार्यक्रम में फिल्मी सितारों की भी शिरकत देखने को मिली है। इसी दौरान इस कार्यक्रम में नवोदित कलाकार जाह्नवी कपूर, अन्नया पांडे, राधिका मदान, अविनाश तिवारी और मृणाल ठाकुर ने दस्तक दी। कार्यक्रम में सभी ने पूछे गए सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। इस दौरान कलाकारों से एक दिलचस्प सवाल पूछा गया जिसका सभी ने बेबाकी से जवाब दिया।

विज्ञापन


कलाकारों के सामने यह सवाल आया कि अगर आपको हिंदी फिल्म जगत से किसी एक चीज को खत्म करने को कहा जाए तो वह क्या चीज होगी। इस पर सभी एक्टर्स ने हिट फिल्मों के लिए बड़े हीरो के होने के चलन पर सवाल खड़ा किया और इसे जल्द से जल्द बदलने की जरूरत बताई। सभी कलाकारों ने एक सुर में कहा कि आज भी एक्ट्रेसेस के लिए ऐसा मापदंड है कि पहले वह कमर्शियल फिल्मों में नाम करें उसके बाद उन्हें कहीं महिला आधारित फिल्म मिल सकती है। जाह्नवी और अन्नया ने कहा कि आज भी उनसे यह पूछा जाता है कि आपकी अगली फिल्म में आपके साथ हीरो कौन है। तो वहीं राधिका और मृणाल ने कहा कि पटाखा और लव सोनिया में हम दोनों के काम की तारीफ मिली लेकिन कमर्शियली सफलता ना मिल पाने की वजह से आज भी हमें बड़े प्रोजेक्ट्स नहीं मिल पाते हैं।
विज्ञापन


वहीं फिल्म लैला मजनू में नजर आ चुके अविनाश ने बताया कि यह दिक्कत सिर्फ एक्ट्रेसेस के साथ नहीं है बल्कि उनसे भी पूछा जाता है कि तुम्हारी फिल्म में बड़ा हीरो कौन है। एक्टर्स ने कार्यक्रम के मंच से यह बात भी कही कि यह जरूरी नहीं है कि जिस फिल्म ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की वह फिल्म कंटेंट और एक्टिंग के लिहाज से भी अच्छी है। साथ ही एक्टर्स ने प्रियंका चोपड़ा की हालिया रिलीज फिल्म स्काई इज पिंक की भी तारीफ की और कहा कि यह एक बेहतरीन फिल्म है हालांकि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता मिलती दिखाई नहीं दे रही है। सभी कलाकारों ने दर्शकों से भी अपील की, कि यह सब दर्शकों से ही जुड़ा हुआ है। वे ही किसी भी फिल्म को हिट और फ्लॉप का खिताब देते हैं। तो उन्हें अच्छी फिल्मों को अपना प्यार देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: मुंबई में मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज, दीपिका ने सुनाए रणवीर से पहली नजर के प्यार के किस्से

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed