फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Malyalam cinema actor KTS Padannayil passed away at 88

मलयालम अभिनेता केटीएस पदन्नियल का निधन: कॉमेडी फिल्मों के लिए थे मशहूर

Thu, 22 Jul 2021 01:45 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Thu, 22 Jul 2021 01:45 PM IST
सार

  • मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता केटीएस पद्दनियल का 88 वर्ष की उम्र में निधन
  • कॉमेडी फिल्मों और हॉस्य किरदारों के लिए थे मशहूर
  • केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शिक्षा मेत्री वी शिवनकुट्टी ने जताया शोक

विज्ञापन
Malyalam cinema actor KTS Padannayil passed away at 88
केटीएस पदन्नियल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता केटीएस पदन्नियल का गुरुवार 22 जुलाई को निधन हो गया। केटीएस 88 वर्ष के थे। उन्हें कॉमेडी फिल्मों और हास्य भूमिकाओं के लिए जाना जाता था। केटीएस का निधन गुरुवार 22 जुलाई को सुबह कोच्चि के इंदिरा गांधी कोऑपरेटिव अस्पताल में हुआ। वो बढ़ती उम्र के कारण कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे थे। अस्पताल के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें कार्डियक केयर यूनिट में भर्ती किया गया था जहां आज सुबह छह बजकर चार मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। लगभग दो दशकों के अपने फिल्मी करियर में केटीएस पदन्नियल ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। फिल्मों के अलावा उन्होंने कई टीवी शो में भी काम किया था।

विज्ञापन


नहीं रहे केटीएस पदन्नियल

उनके निधन से हर किसी को गहरा दुख पहुंचा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और शिक्षा मेत्री वी शिवनकुट्टी ने अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बता दें कि केटीएस ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट की थी। 90 के दशक में वो मलयालम फिल्मों में सक्रिय हो गए थे। उनकी पहली फिल्म 'बावा चेटन बावा' थी जिसका निर्देशन राज सेनन ने किया था। उनके हास्य किरदारों को काफी पसंद किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed