फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallika sherawat want marry with narendra modi

नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती हैं मल्लिका शेरावत?

Sat, 07 Sep 2013 08:48 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Sep 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
mallika sherawat want marry with narendra modi

फिल्मों में अपने एक्सपोजर की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री मल्लिका शेरावत ने नरेंद्र मोदी को लेकर एक अजीब टिप्पणी की है। उनकी टिप्पणी सुनकर लगता है कि वह नरेंद्र मोदी से शादी करना चाहती हैं।

विज्ञापन


मल्लिका शेरावत के पास इन दिनों बहुत कम संख्या में फिल्में हैं। वह सिर्फ भंवरी देवी हत्याकांड से प्रेरित एक फिल्म का हिस्सा हैं। लेकिन इस बीच मल्लिका एक टीवी चैनल में प्रसारित होने वाले शो को होस्ट कर रही हैं।
विज्ञापन


मल्लिका जल्द ही ‘द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका’ नाम के धारावाहिक को होस्ट करती हुई नजर आएंगी। लाइफ ओके चैनल में प्रसारित होने वाले इस शो के लिए मल्लिका ने शूटिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियलिटी शो की शूटिंग के लिए उदयपुर आई मल्लिका शेरावत ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। मल्लिका ने साफ कहा कि उनकी नजर में मोदी भारत के सबसे परफेक्ट बैचलर हैं।


मल्लिका ने नरेंद्र मोदी के परफेक्ट होने का कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी स्मार्ट हैं। वह विकास की बाते करते हैँ और समझदार हैं। परफेक्ट हसबैंड में यह सारे गुण होने चाहिए।

इस बात पर अभी तक नरेंद्र मोदी की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं आई है। मल्लिका से पहले राखी सावंत भी नरेंद्र मोदी को एक अच्छा हसबैंड बता चुकी हैँ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed