फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallika sherawat want bath with miniral water

मिनरल वाटर से क्यों नहाना चाहती हैं मल्लिका?

Wed, 06 Nov 2013 01:05 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 06 Nov 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
mallika sherawat want bath with miniral water

मल्लिका शेरावत मिनरल वाटर से नहाना चाहती हैं। उन्होंने द बैचलर इंडिया के आयोजकों को यह फरमान सुनाया है।

विज्ञापन


मल्लिका शेरावत चर्चा में रहना खूब जानती हैं। यही कारण है कि उनके नखरे सुर्खियों में आते रहे हैं। उनका टीवी शो ‘द बैचलरेट इंडिया’ भले ही टीआरपी नहीं बटोर पा रहा हो, मल्लिका खबरों में बनी हैं।

पता चला है कि शूटिंग के दौरान उदयपुर (राजस्थान) में मल्लिका ने प्रोड्यूसरों को फरमान सुनाया कि यहां फाइव स्टार होटल के नल में आ रहा पानी अच्छा नहीं है। अतः बाल धोने के लिए उन्हें मिनरल वाटर मंगा कर दिया जाए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार प्रोड्यूसरों के पास मल्लिका की मानने के सिवा कोई रास्ता नहीं था। बताया जा रहा है कि मल्लिका दिन में दो बार बाल धोती थीं। शूट पर जाने से पहले और शूटिंग हो जाने के बाद। ऐसे में उन्हें बाल धोने के लिए मिनरल वाटर कई-कई केन मंगा कर दिए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैट पर मौजूद सूत्र के अनुसार बात यहीं खत्म नहीं होती थी। खास बात यह थी कि मल्लिका कोई ऐसा-वैसा मिनरल वाटर नहीं मंगाती थीं। उनकी पसंद के ब्रांड का मिनरल वाटर ही उन्हें चाहिए होता था। मल्लिका के नखरों को यह कोई पहला मामला नहीं है।

इससे पहले भी पिछले साल फिल्म ‘किस्मत लव पैसा दिल्ली’ के प्रमोशन के दौरान मल्लिका ने प्रोड्यूसर की हालत खस्ता कर दी थी, जब उन्होंने जिद की कि अपने स्टाफ के छह सदस्यों के साथ वह हवाई जहाज के बिजनेस क्लास में ही उड़ान भरेंगी।


इसके अलावा जब उन्हें एक रियलिटी शो में प्रमोशन के लिए जाना था तो वह अड़ गईं कि पहले अलफांसो आम मंगाए जाएं तभी वे जाएंगी। प्रोड्यूसर कैसे नहीं मानता मल्लिका की बात।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed