फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mallika Sherawat satire on the BSP supremo Mayawati

मल्लिका ने मायावती पर साधा निशाना

Sat, 17 Jan 2015 11:23 AM IST
Updated Sat, 17 Jan 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
 Mallika Sherawat satire on the BSP supremo Mayawati

बॉलीवुड हीरोइन मल्लिका शेरावत ने अपनी आने वाली फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' की किरदार 'भंवरी देवी' की तुलना बीएसपी सुप्रीमो मायावती से की है। उनसे जब पूछा गया कि भंवरी देवी से मायावती की तुलना करना क्या ठीक है तो उन्होंने जवाब दिया कि 'मायावती कौन सी दूध धुली हैं।' मल्लिका अपनी फिल्म का प्रमोशन करने राजधानी पहुंचीं हैं।

विज्ञापन


मल्लिका शेरावत 'डर्टी पॉलिटिक्स' में अनोखी देवी का किरदार निभा रही हैं, जो कि भंवरी देवी से प्रभावित बताया जा रहा है। यह फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी।

विज्ञापन

'डर्टी पॉलिटिक्स' रिलीज से पहले ही विवादों में

 Mallika Sherawat satire on the BSP supremo Mayawati

मल्लिका शेरावत की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' रिलीज से पहले ही विवादों में है। फिल्म के पोस्टर और संवादों को लेकर आ‌पत्ति जाहिर की कई थी। मल्लिका की इस फिल्म में राजनीतिक गलियारों की हकीकत को उजागर किया गया है।

'डर्टी पॉलिटिक्स' की कहानी राजस्‍थान में कुछ साल पहले हुए भंवरी कांड पर आधारित है, जिसमें अपहरण के बाद भंवरी देवी की हत्या कर दी गई थी। उसको लेकर भंवरी के पति ने राजस्थान के तत्कालीन मंत्री महिपाल मदेरणा पर आरोप लगाया था।

'डर्टी पॉलिटिक्स' में मल्लिका के अलावा अनुपम खेर, ओम पुरी, नसीरुद्दीन शाह, जैकी श्राफ अहम किरदार निभा रहे हैं.
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed