{"_id":"aada963343480623f1735055cd48665b","slug":"mallika-separated-with-vijay-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने पति से अलग हो गईं मल्लिका शेरावत ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने पति से अलग हो गईं मल्लिका शेरावत
अमर उजाला दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मल्लिका अपने उस पति से अलग हो गईं हैं जिसे उन्होंने स्वयंवर में चुना था। मल्लिका हनीमून पर हरियाणा गईं थीं।
विज्ञापन
मल्लिका ने पिछले साल एक रियलिटी शो को होस्ट किया था। इस शो में कई सारे दूल्हों में से मल्लिका को अपने लिए सही दूल्हा चुनना था। लगभग दो महीने चले इस शो के बाद मल्लिका ने एक दूल्हा चुना।
इस रियलिटी शो में हरियाणा मूल के विजय ने बाजी मारी। इस शो के खत्म होने के बाद मल्लिका ने विजय के साथ हनीमून मनाया। दोनों ने ही कहा कि उन्होंने सांकेतिक शादी कर ली है और अब वह कुछ समय एक-दूसरे को देना चाहते हैं।
विज्ञापन
दोनों ही हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में देखे गए। अब खबरें आ रही हैं कि उनका इस रिश्ते से कोई मतलब नहीं है। खबर आई है कि मल्लिका विजय के साथ रहना तो दूर उनसे फोन से बात भी नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन