{"_id":"7aea60549252752a74ff43f91bd4de3f","slug":"mallika-obscene-dance-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मल्लिका को अश्लील डांस मामले में मिली राहत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मल्लिका को अश्लील डांस मामले में मिली राहत
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2013 11:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुप्रीम कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेहरावत को राहत देते हुए उनके खिलाफ वडोदरा अदालत से जारी समन और कार्यवाही पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
अभिनेत्री के खिलाफ कथित तौर पर एक होटल में अश्लील और उत्तेजक डांस करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। यह डांस सात साल पहले कई टीवी चैनलों पर प्रसारित भी किया गया था।
विज्ञापन
जस्टिस बीएस चौहान की अध्यक्षता वाली पीठ ने मल्लिका के आग्रह पर समन और आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगाने का आदेश जारी किया। उन्होंने हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट ने इसी वर्ष दो मार्च को अभिनेत्री की ओर से समन को निरस्त किए जाने की मांग को अस्वीकार कर दिया था। निचली अदालत ने 2007 में एक आपराधिक शिकायत के आधार पर मल्लिका को समन जारी किया था।
यह शिकायत बड़ौदा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता नरेंद्र तिवारी की ओर से दर्ज कराई गई थी। ट्रायल कोर्ट ने 8 जुलाई को इस मामले में मल्लिका के खिलाफ जमानती वारंट भी जारी किया था और 19 अगस्त से पहले अदालत में पेश होने का आदेश जारी किया था।
तिवारी की ओर से 12 जनवरी, 2007 को अश्लील व उत्तेजक डांस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 294 और 114 समेत विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायतकर्ता ने मुंबई के एक पांच सितारा होटल में 31 दिसंबर, 2006 को मल्लिका के डांस कार्यक्रम को टीवी चैनलों में प्रसारित किए जाने के बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया।
वकील का तर्क था कि अभिनेत्री का डांस अश्लील और उत्तेजक था। एक दर्शक ने होटल में डांस को बंद कराए जाने की भी कोशिश की थी। लेकिन उसे आयोजकों ने उसके प्रयास को विफल कर दिया।