फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mallika amused by Aamir's nude act in 'P.K.' poster

आमिर के 'नंगे' होने से मल्लिका हुईं बहुत बेचैन

Tue, 19 Aug 2014 02:05 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 02:05 PM IST
विज्ञापन
mallika amused by Aamir's nude act in 'P.K.' poster

आमिर खान के ‘नंगे पोस्टर’ से आम दर्शक तो चौंके ही हैं, लेकिन एक शख्स को सबस ज्यादा आश्चर्य हुआ है। वह है, मल्लिका शेरावत। मल्लिका इन दिनों मुंबई के बजाय लॉस एंजिल्स में ज्यादा वक्त गुजारती हैं और जब उन्होंने आमिर का पोस्टर देखा तो दंग रह गईं कि वह कितने नीचे आ गए हैं।

विज्ञापन


खैर, मल्लिका ने अपने करीबियों से कहा है कि अभी तक तो बदन दिखाने के मामले में उन्हें हीरोइनों से ही मुकाबला करना पड़ता था, अब इस कम हाइट वाले हीरो से भी निपटना पड़ेगा। मल्लिका की ‘डर्टी पॉलिटिक्स’ भी इस साल रिलीज होनी है। ऐसे में उनकी चिंता स्वाभाविक है।

विज्ञापन

 

कुछ और को भी खटका

mallika amused by Aamir's nude act in 'P.K.' poster

आमिर के इस पोस्टर पर कई ओर लोगों को भी खटका लगा है। या तो वह वाकई इस पोस्टर के अंदाज से चिंतित हैँ या फिर उन्हें इस बात की चिंता है कि आमिर की यह फिल्म अपनी रिलीज के चार महीने पहले ही चर्चा में आ गई।

इंडस्ट्री के टॉप हीरो शाहरुख भी अपनी चिढ़ इस मामले में छिपा नहीं पाए। उन्होंने इशारों ही इशारों में कह दिया था कि यह एक तरह की सस्ती लोकप्रियता है। हालांकि इस पर आमिर की कोई टिप्पणी नहीं आई थी।

विज्ञापन

कोर्ट को ऐतराज नहीं

mallika amused by Aamir's nude act in 'P.K.' poster

आमिर के इस पोस्टर पर कई समाजसेवी संगठन भी सक्रिय हो गए थे। कुछ ने सुप्रीम कोर्ट का इस फिल्म को रोकने के लिए दरवाजा तक खटखटा दिया था। हालां‌कि इस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी आ गई थी।

कोर्ट ने साफ कर दिया था कि यह एक फिल्म है। यदि किसी को इस फिल्म के कंटेंट पर एतराज है तो वह इस फिल्म को न देखे। इस फिल्म को रोका नहीं जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed