फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   malayalam actress abduction malyalam industry supports dileep

मलयालम एक्ट्रेस अपहरण केस: दिलीप के सपोर्ट में उतरे सितारे

Tue, 27 Jun 2017 03:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 27 Jun 2017 03:54 PM IST
विज्ञापन
malayalam actress abduction malyalam industry supports dileep
दिलीप
मलयालम फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस के अपहरण के बाद एक्टर दिलीप के इस केस में मिले होने की बात की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा था कि वो अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए नार्को टेस्ट तक कराने को तैयार हैं। वहीं अब उनके सपोर्ट में मलयालम इंडस्ट्री सपोर्ट में आ गई है। उन्हें लालजोसे और सलीम कुमार का सपोर्ट मिला है। लालजोसे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर मलयालम भाषा में पोस्ट किया।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, उन्होंने लिखा, 'दिलीप मैं तुम्हें पिछले 26 साल से जानता हूं। जो लोग तुम्हारी छवि खराब करना चाहते हैं उनकी परवाह किए बिना, मैं तुम पर विश्वास करता हूं।'
विज्ञापन


बता दें कि कल दिलीप ने फेसबुक पर पोस्ट कर लिखा था कि इस मामले की जांच के लिए वो पुलिस को सहयोग देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वो इस केस में शामिल नहीं हैं और ये साबित करने के लिए वो नार्को, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए भी तैयार हैं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पहले ही इस केस में एक नया खुलासा हुआ था जिसमें मलयालम फिल्मों के एक्टर नादिर शाह ने बताया कि उनके पास मुख्य आरोपी पल्सर सोनी के एक करीबी का फोन आया था, जिसने बताया कि इस मामले में केरल के सुपरस्टार दिलीप भी मिले हुए हैं और वो दिलीप को ब्लैकमेल कर रहा था।


बहराल बताया जा रहा है कि दिलीप ने उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। दिलीप ने आगे लिखा था कि ये सब इंडस्ट्री के कुछ लोगों द्वारा उनका करियर खराब करने के लिए रचा गया षडयंत्र है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कुछ मीडिया चैनल भी उन लोगों से मिले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed