{"_id":"59a4fe974f1c1b83018b46e2","slug":"malayalam-actress-abduction-and-molestation-case-kerala-high-court-again-rejected-dileep-bail-plea","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयाली एक्ट्रेस अपहरण केस: एक बार फिर खारिज हुई दिलीप की जमानत याचिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मलयाली एक्ट्रेस अपहरण केस: एक बार फिर खारिज हुई दिलीप की जमानत याचिका
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:20 AM IST
विज्ञापन
दिलीप
केरल हाईकोर्ट ने दिलीप की जमानत याचिका को एक बार फिर खारिज कर दी है। ये दूसरी बार है जब हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की है।
इससे पहले हाईकोर्ट ने 24 जुलाई को दिलीप की याचिका खारिज की थी। 11 अगस्त को केरल हाईकोर्ट में दिलीप ने फिर ये जमानत याचिका दाखिल की थी। दिलीप ने सबसे पहले अंगमाली कोर्ट में याचिका दाखिल की थी जिसके खारिज होने के बाद उन्होंने केरल हाईकोर्ट का रुख किया था।
क्या है पूरा मामला-
दिलीप को पुलिस ने मलयाली एक्ट्रेस के अपहरण केस का मास्टरमाइंड मानते हुए 10 जुलाई को गिरफ्तार किया था। दिलीप ने 17 फरवरी को कोच्चि जाते वक्त एक्ट्रेस का न केवल अपहरण करवाया था बल्कि उसकी तस्वीरें खींचने और अश्लील वीडियो बनाने को भी कहा था। पुलिस के सूत्रों के अनुसार दिलीप ने ये साजिश साल 2013 में ही रच ली थी। इसके लिए उन्होंने एक शख्स को डेढ़ करोड़ रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन
खबरों के अनुसार मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस के ड्राइवर पुल्सर सुनी ने पुलिस को बताया है कि दिलीप ने कई एंगल से अभिनेत्री का वीडियो बनाने को कहा था। इस मामले में पुल्सर सुनी और दिलीप के मैनेजर समेत कुल छह लोग गिरफ्तार किए गए हैं। दिलीप को एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स यानि कि अमा (AMMA) ने न केवल प्राथमिक सदस्यता से हटा दिया है बल्कि कोषाध्यक्ष के पद से भी निष्कासित कर दिया है।
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित एक्ट्रेस दिलीप की तब पत्नी रहीं मंजू वारियर के काफी करीब थीं। दिलीप का साल 2015 में मंजू से तलाक हो गया था जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस काव्या माधवन से शादी कर ली थी। दिलीप को लगता है उनके और मंजू के अलगाव में एक्ट्रेस का हाथ रहा है।
दिलीप की शादी को लेकर हुआ था बड़ा खुलासा-
इस मामले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने खुलासा किया है कि दिलीप की पहली पत्नी मंजू वॉरियर नहीं, बल्कि कोई और ही थीं।
पुलिस के मुताबिक दिलीप ने मंजू से पहले अपनी एक रिश्तेदार से शादी की थी। ये शादी दिलीप ने फिल्मों में अपने डेब्यू करने से पहले की थी। जांच के मुताबिक दिलीप अभी तक अपनी पहली पत्नी से कानूनी तौर पर अलग नहीं हुए है और उनकी पत्नी विदेश में रह रही हैं।
दिलीप ने मंजू वॉरियर से साल 1998 में शादी की थी और 2015 में दोनों अलग हो गए थे। दोनों की एक बेटी मीनाक्षी भी है। वहीं अपनी को-स्टार काव्या माधवन से उन्होंने पिछले साल शादी की थी।

Malayalam actress assault, abduction case: Kerala HC rejects actor Dileep's bail plea.
— ANI (@ANI) August 29, 2017